3rd ODI, IND vs WI: जीत के बाद विराट कोहली ने बताया किस बात का मलाल, कहा- युवाओं को आना होगा आगे
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई 3 मैचों क वनडे सीरीज काफी रोमांचक रही। पहले मैच में कैरिबियाई टीम के हाथों हार झेलने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और विशाखापट्टनम में उन्हीं के अंदाज में जीत हासिल की। सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में जिस तरह के रोमांच की उम्मीद थी कुछ वैसा ही देखने को मिला। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 316 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसे भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (63), केएल राहुल (77) और कप्तान विराट कोहली (85) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 48.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने 4 विकेट से मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।
और पढ़ें: 3rd ODI, IND vs WI: कपिल देव को पीछे छोड़ मोहम्मद शमी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पहले भारतीय गेंदबाज बने
कप्तान विराट कोहली को उनकी शानदार पारी के लिये मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। हालांकि मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कटक में मिली जीत का श्रेय शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा को दिया।
और पढ़ें: 3rd ODI, IND vs WI: रोहित शर्मा ने खोला अपनी शानदार बल्लेबाजी का राज, बताया कैसे खलेते हैं बड़ी पारी

जीत के असली हीरो शार्दुल और जडेजा
गौरतलब है कि भारतीय पारी के 46वें ओवर में कप्तान विराट कोहली कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गये। भारत अपने 6 विकेट खो चुका था और मैदान पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर मौजूद थे। भारत को अभी भी जीत के लिये 30 से ज्यादा रनों की दरकार थी। ऐसे में रविंद्र जडेजा (39) और शार्दुल ठाकुर (17) की तेज तर्रार पारी की बदौलत भारत ने आसानी से मैच जीत लिया।
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'शार्दुल और जड्डू की साझेदारी बहुत अच्छी रही। दोनों ने 16 गेंद में 30 रन की साझेदारी की टीम को मैच जिताया। उन्हें मैच जिताते देखकर अच्छा लगा।'

आईसीसी टूर्नामेंट में जीत डिजर्व करती है टीम इंडिया
विराट कोहली ने कहा कि हमारी टीम ने साल भर अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्व कप सेमीफाइनल के 30 मिनट को छोड़ दिया जाये तो हमारे लिये पूरा साल काफी अच्छा रहा। हमारी टीम आईसीसी टूर्नामेंट में जीत डिजर्व करती है।
इससे पहले रोहित शर्मा ने भी विश्व कप के हाथ से निकल जाने पर अफसोस जताते हुए टीम के लिये साल को बेहतरीन बताया था।
विराट ने मैच में आखिरी विकेट के लिये हुई साझेदारी की तारीफ करते हुए कहा,' अगर आपकी साझेदारी छोटी भी होती है तो सामने वाले का आत्म-विश्वास हिलाने के लिये काफी है। वह घबरा जाता है। मेरे आउट होने के बाद शार्दुल घबरा गया था लेकिन जडेजा को देखकर उसमें आत्म-विश्वास जागा और उसने 6 गेंद में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 17 रन बनाये।'

तेज गेंदबाज कर रहे अच्छा प्रदर्शन
कोहली ने कहा, 'हमारे पास फास्ट बोलर्स हैं जो कि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा स्पिनर भी अपना काम कर जाते हैं। बाहर जाकर सीरीज जीतने का बड़ा श्रेय तेज गेंदबाजों को जाता है। हम उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जो अच्छा कर सकते हैं और यह जारी रहेगा।'
आपको बता दें कि कटक में खेले गए निर्णायक मैच में विराट कोहली ने 81 बॉल पर 85 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जीत की उम्मीदें धूमिल हो रही थीं लेकिन तभी जडेजा और शार्दुल ने मोर्चा संभाल लिया और मैच का रुख शानदार जीत की ओर मोड़ दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
