For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd ODI, IND vs WI: कटक के मैदान पर होगी रिकॉर्डों की बारिश, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में विराट सेना और कैरिबियाई टीम कटक के बाराबाती स्टेडियम में रविवार को भिड़ेंगी। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। पहले मैच में जहां कैरिबियाई बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए 8 विकेट से भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी वहीं दूसरे मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल के दम पर विराट सेना ने वेस्टइंडीज को 107 रनों से हराकर सीरीज में वापसी की थी। वेस्टइंडीज की टीम जहां पिछले 5 सालों में एक भी सीरीज जीत पाने में नाकाम रही है। वहीं भारतीय टीम साल का अंत जीत के साथ करना चाहेगी और कटक के मैदान पर अजेय रहना चाहेगी।

और पढ़ें: स्पोर्टस विजडन ने जारी की टीम ऑफ द डिकेड, शामिल हुए 3 भारतीय खिलाड़ी, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ

वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने अगस्त 2014 के बाद से अब तक सिर्फ 1 सीरीज में जीत हासिल की है। वह भी अफगानिस्तान के खिलाफ।

कटक के मैदान पर अजेय रहा है भारत

कटक के मैदान पर अजेय रहा है भारत

कटक के मैदान की बात करें तो यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 293 का औसत है। जबकि पिछले 18 मैचों में से 11 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजेता बनी है। इस मैदान पर भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड है जबकि ओवर ऑल क्रिकेट में दोनों का जीत प्रतिशत बराबरी का है।

कटक के मैदान पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये सभी मैचों में जीत हासिल की है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2007 से लेकर अब तक इस मैदान पर एक भी मैच में हार का सामना नहीं किया है। भारत ने कटक में 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं। और वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी मैचों में जीत हासिल की है।

कपिल देव, अनिल कुंबले को पीछे छोड़ सकते हैं रविंद्र जडेजा

कपिल देव, अनिल कुंबले को पीछे छोड़ सकते हैं रविंद्र जडेजा

भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इस मैच में एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट ले लेते हैं तो किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह सबसे आगे निकल जायेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ जडेजा के नाम अभी 40 विकेट हैं, जबकि अनिल कुंबले 41 विकेट के साथ दूसरे और कपिल देव 43 विकेट के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं।

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

इस मैच में अगर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा सिर्फ 9 रन बना लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर के सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे। वह फिलहाल अभी श्रीलंका के सनथ जयसूर्या से पीछे चल रहे हैं। सनथ जयसूर्या ने 1997 में सभी प्रारूपों में 2387 रन बनाये थे। वहीं रोहित शर्मा के नाम अभी 2379 रन है।

4 हजारी बन सकते हैं केएल राहुल, होप के नाम होगा यह रिकॉर्ड

4 हजारी बन सकते हैं केएल राहुल, होप के नाम होगा यह रिकॉर्ड

लोकेश राहुल अगर इस मैच में 44 रन बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 4000 रन पूरे हो जायेंगे। यह सभी प्रारूपों को मिलाकर होगा। वहीं वेस्टइंडीज के शाई होप सिर्फ 35 रन दूर हैं वेस्टइंडीज के लिये वनडे में 3000 रन पूरा करने से। अगर वह यह करने में कामयाब हो जाते हैं तो वेस्टइंडीज के लिये सबसे तेज 3 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे कैरिबियाई खिलाड़ी बन जायेंगे।

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 12:31 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+