Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

3rd T20, IND vs BAN: भारत को जीत के लिए याद रखने होंगे यह 4 सूत्र, नहीं तो बदल जाएगा इतिहास

नई दिल्ली। नागपुर के मैदान पर भारत और बांग्लादेश की टीमें 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में एतिहासिक निर्णय के लिए तैयार हैं। पहले मैच में हार के बाद राजकोट में जबरदस्त वापसी करने वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर घरेलू सरजमीं पर अविजीत रहने के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी जबकि 8 मैचों में लगातार हार झेलने के बाद भारत में ऐतिहासिक सीरीज जीतने के मौके को बांग्लादेश किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहेगी। भारत के लिए रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल के लिए बाकी टीम को संतुलित प्रदर्शन करना होगा वहीं बांग्लादेश को मुश्फिकुर रहीम से फिर से मैच जिताऊ पारी की उम्मीद होगी।

और पढ़ें: अयोध्या मामले पर मोहम्मद कैफ ने दिया ऐसा जवाब, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

आज के मैच में कई चीजों पर नजरें होंगी जो कि मैच का रुख निर्धारित करेंगी:

बल्लेबाजों के लिए पिच रहेगी मुश्किल, 150 भी नहीं बनते

बल्लेबाजों के लिए पिच रहेगी मुश्किल, 150 भी नहीं बनते

नागपुर की पिच आमतौर पर बैटिंग के लिए आसान नहीं मानी जाती है। 12 मार्च 2016 से लेकर अब तक यहां कुल 5 टी20 मैच खेले गए जिनमें कोई भी टीम 150 रन के आंकड़े को एक बार भी नहीं छू सकी है। हालांकि रोहित शर्मा को नागपुर में बल्लेबाजी पिच की उम्मीद है ताकि भारतीय टीम को बांग्लादेशी स्पिनर्स के सामने ज्यादा स्ट्रग्ल न कर ना पड़े।

टॉस निभाएगा अहम भूमिका

टॉस निभाएगा अहम भूमिका

राजकोट की ही तरह इस मैच में भी ओस का असर देखने को मिल सकता है। मौसम में आद्रता (ह्यूमिडिटी) बहुत अधिक रहने के कारण दूसरी पारी में ओस निर्णायक भूमिका निभा सकता है। ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। हालांकि भारत के लिए पहले बल्लेबाजी करने का रिजल्ट भी उसके पक्ष में नहीं रहा है।

पिछले 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को हार का ही सामना करना पड़ा है। इसलिये भारतीय टीम मैच को हर हाल में जीतने के लिए टॉस को भी अपने पक्ष में आने की प्रार्थना करती नजर आएगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

आज तक तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं हारा है भारत

आज तक तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं हारा है भारत

भारत आज तक कभी भी घरेलू धरती पर 3 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारा है। हालांकि, मेजबान टीम इस साल घर में एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं जीत सकी है। बांग्लादेश और भारत के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज है और इसे जीतने वाली टीम बेशक इतिहास रच देगी।

टीम में 2 बदलाव के साथ उतर सकता है भारत

टीम में 2 बदलाव के साथ उतर सकता है भारत

रविवार को हाने वाले निर्णायक मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 2 बदलाव के साथ उतर सकते हैं। पहले मैच में 37 रन देकर 1 विकेट और दूसरे मैच में 44 रन देकर 1 विकेट लेने वाले खलील अहमद को बाहर कर इस मैच में शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है। नागपुर की मुश्किल पिच पर भारत गेंदबाजी के साथ कोई भी चांस नहीं लेना चाहेगा। वहीं पहले 2 मैचों में कुछ खास नहीं कर पा रहे के एल राहुल को भी बाहर कर संजू सैमसन या मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता है।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 10:58 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+