For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd T20: जानें मैच के बीच खिलाड़ियों से क्या बोले रोहित शर्मा, क्यों बढ़ेगा विराट का सिरदर्द

नई दिल्ली। किसी द्विपक्षीय सीरीज के लिए अपने पहले भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की टीम को रोहित एंड कंपनी ने नागपुर में खेले गए आखिरी मैच में 30 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाये जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर्स में 145 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए जीत के हीरो रहे दीपक चाहर ने 3.2 ओवर्स में 7 रन देकर 6 विकेट झटके, जिसमें उनके करियर की पहली हैट्रिक भी शामिल थी। वहीं शिवम दुबे ने भी भारत के लिए 3 विकेट झटकने का काम किया। मैच के बाद कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और आखिरी मैच में जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया।

और पढ़ें: IND vs BAN: नागपुर के मैदान पर बनते-बनते रह गए यह रिकॉर्ड, चहल ने लगाया विकेटों का अर्धशतक

रोहित ने बताया कि एक समय मोहम्मद नईम की पारी की बदौलत बांग्लादेश की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी जिसके बाद मुझे टीम से बात करनी पड़ी और फिर गेंदबाजों ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

रोहित ने बताया मैच के बीच में खिलाड़ियों से क्या बात की

रोहित ने बताया मैच के बीच में खिलाड़ियों से क्या बात की

रोहित शर्मा ने कहा,' मैच के 12वें ओवर में लगा जैसे भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज हथियार डालने जैसी हो गई है। जिसको लेकर मैनें टीम से बात की और उन्हें याद दिलाया कि दबाव में आने की जरूरत नहीं है। उन्हें याद रखना चाहिये कि वो भारत के लिए खेल रहे हैं। अगले ही ओवर में गेंदबाजों ने मजबूती के साथ वापसी की और हमें एक अलग टीम इंडिया देखने को मिली। मुझे खुशी है कि गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी ली और भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।'

आखिर क्यों बढ़ने वाला है विराट कोहली का सिरदर्द

आखिर क्यों बढ़ने वाला है विराट कोहली का सिरदर्द

रोहित ने कहा कि इस सीरीज के बाद टीम मैनेजमेंट और विराट कोहली का सिरदर्द बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खिलाड़ियों ने कल के मैच में प्रदर्शन किया उससे यह साफ हो गया कि आने वाले समय में भारत आ रही ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टीम सिलेक्शन मुश्किल होने वाला है।

वहीं मैच की पहली पारी में भारत ने शुरुआत में 2 विकेट खो दिये थे जिसके बद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम की वापसी कराई।

रोहित ने की केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की तारीफ

रोहित ने की केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की तारीफ

कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, 'पहले 2 मैच में संघर्ष कर रहे केएल राहुल की बल्लेबाजी ने अहम समय पर टीम में योगदान दिया। श्रेयस अय्यर ने भी बेहतरीन पारी खेली। जैसे-जैसे हम टी20 विश्व कप के करीब पहुंच रहे हैं, हमें सही संयोजन तक जल्द पहुंचना होगा। कुछ खिलाड़ी अभी टीम में नहीं हैं, जिनका वापसी करना बाकी है, लेकिन सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमारे पास अभी काफी मैच हैं, जिनसे आगे हम परफेक्ट 11 चुन सकेंगे।'

बता दें कि सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने भारत को 7 विकेट से हराकर दबाव बनाया था जिसके बाद भारतीय टीम ने राजकोट में वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Story first published: Monday, November 11, 2019, 14:57 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+