Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक : पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी दिलासा, कहा हमें तुम पर नाज़ हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रियो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे एथलीट्स की हौसलाअफ़ज़ाई करते हुए कहा कि वे बचे हुए मुकाबलों में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दें। उन्होंने ट्ववीट के ​ज़रिए बताया कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने उन्हें 15 अगस्त के भाषण के दौरान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए दो शब्द बोलने का आग्रह किया। पीएम ने उनके आग्रह पर कहा कि वो इस नेक काम के लिए 15 अगस्त का इंतज़ार नहीं करेंगे और उन्होंने तुरंत ट्वीट के ज़रिए शुभकामनाएं दीं। केजरीवाल बोले- LG को सुप्रीमो बनाया जाना गलत, ये दिल्ली की जनता का अपमान है

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'भारत को रियो गए अपने सभी ऐथलीट्स और उनकी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप लोगों के धैर्य, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने देश को गौरवांवित किया है।'

ज्ञात हो कि रियो ओलंपिक में भारत के सद्भावना दूत सचिन तेंदुलकर हाल ही ब्राजील से भारत लौटे हैं। सचिन ने मोदी की नई एप 'नमो' पर लिखा कि आपके द्वारा प्रोत्साहन के शब्द खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करेंगे। इससे अन्य प्लेयर्स को भी प्रेरणा मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री बोले, PoK में अपने भाईयों के साथ खड़े होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

मोदी ने ट्वीट में सचिन का जिक्र करते हुए लिखा, 'भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने मुझसे कहा कि मैं 15 अगस्त को रियो में मौजूद भारतीय एथलीट्स के बारे में कुछ कहूं। इस पर मैंने कहा कि 15 अगस्त तक इंतज़ार क्यों किया जाए? मैं इस पर अभी अपनी राय रखना चाहूंगा।'

मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। मोदी ने रियो में मौजूद भारतीय एथलीट्स का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नतीजे की परवाह किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+