Preview- केकेआर को कोलकाता में हराना आसान नहीं होगा हैदराबाद के लिए
कोलकाता। आईपीएल के सीजन में अपने जीत के अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से केकेआर की टीम सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी। वहीं इस मैच में गत आईपीएल चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इस मैच में शीर्ष गेंदबाजों का सामना शीर्ष बल्लेबाजों से होगा।
केकेआर ने 13 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम को 21 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट से हराया था, ऐसे में गंभीर की अगुवाई वाली केकेआर की टीम के हौसले काफी बुलंद होंगे। इस मैच में गंभीर ने शानदार अर्धशतक लगाया था और नाबाद रहे थे, जिसकी बदौलत केकेआर की टीम को पंजाब के खिलाफ आसान जीत हासिल हुई थी।

सुनील नारायण बनें बल्लेबाज
इस मैच में एक बड़ी बात यह भी देखने वाली होगी कि क्या एक बार फिर से सुनील नारायण बल्ले से अपना कमाल दिखा सकते हैं। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, यही नहीं 76 रन तक टीम का एक भी विकेट नहीं गिरा और नारायण ने 18 गेंदों पर 37 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें क्रिस लिन की जगह टीम में ओपनिंग करने का मौका मिला था, क्रिस लिन घायल होने की वजह से टीम से बाहर हैं।

नई पिच पर होगी परीक्षा
ईडेन गार्डेन के मैदान में काफी बदलाव किया गया है, उमेश यादव ने पिछले मैच में यहां चार विकेट हासिल किए थे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कि यह नई पिच किस तरह से गेंदबाजों की मदद करती है। पिछले मैच में उमेश यादव ने डेविड मिलर, साहा को लगातार दों गेंदों पर पवेलियन भेजा था, यही नहीं इसी ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल को भी पवेलियन भेजा था। उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब की टीम 170/9 रन ही बना सकी।

भुवनेश्वर कुमार पर हेगी नजर
हैदराबाद की टीम के पास शानदार स्पिन गेंदबाज हैं, ऐसे में भुवनेश्वर कुमार पर टीम की नजर रहेगी। जिस तरह से भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान ने मिलकर कुल 13 विकेट अपनी झोली में डालें हैं उसे देखते हुए लगता है कि हैदराबाद की टीम के लिए किसी भी स्कोर को बचाना मुश्किल नहीं होगा। अंतिम ओवर में अबतक सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए हैं भुवनेश्वर कुमार। इसके अलावा आशीष नेहरा और मुश्तफिजुर रहमान टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं।

हैदराबाद-केकेआर आमने सामने
दोनों ही टीमें अभी तक कुल 9 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से केकेआर ने 6 में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद की टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, इस लिहाज से केकेआर का पलड़ा भारी नजर आता है। ऐसे में अपने घर में केकेआर को हरा पाना हैदराबाद की टीम के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। इस मैच में केकेआर के लिए गौतम गंभीर तो हैदराबाद की टीम के लिए डेविड वार्नर अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स
सुनील नरेन, आंड्रे रसेल, शकीब अल हसन, क्रिस लिन, गौतम गंभीर, कुलदीप सिंह, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पियूष चावला, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, युसुफ पठान, शेल्डन जैकसन, सिंह राजपूत, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस वोक्स, नाथन कूल्टर नाइल, रोमैन पॉवेल, डरेन ब्रावो, रिशि धवन, आर संजय यादव, इशान जग्गी, सयान घोष, कोलिन डे
सनराईजर्स हैदराबाद
डेविड वार्नर, तन्मय अग्रवाल, रिकी भूई, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, शिखर धवन, एकलव्य द्विवेदी, मोइजेज हेनरीक, दीपक हुडा, क्रिस जॉर्डन, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, बेन लॉलिन, अभिमन्यु मिथुन, मोहम्मद नबी, मोहम्मद सिराज, मुस्तफिजुर रहमान, आशीष नेहरा, नमन ओझा, रशीद खान, विजय शंकर, बरिंदर सरन, प्रवीन तांब्रे, केन विलियंमसन, युवराज सिंह
मैच का प्रसारण शाम को 4 बजे सोनी मैक्स, सोनी सिक्स, सोनी ईएसपीएन पर होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications