Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'कुंबले अब कप्तानी धोनी को सौंप दें'

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि अब समय आ गया है कि अनिल कुंबले टेस्ट टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दें.

वसीम अकरम ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा,'' अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट की बड़ी सेवा की है और मैं उनकी उपलब्धियों का बहुत सम्मान करता हूँ.''

उनका कहना था,'' अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन मुझे लगता है कि अब उनके अलविदा कहने का समय आ गया है.''

अकरम का कहना था कि धोनी वो शख्स है जो कुंबले की जगह ले सकते हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.

अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन मुझे लगता है कि अब उनके अलविदा कहने का समय आ गया है
उनका कहना था कि पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक को भी धोनी से सीख लेनी चाहिए.

ग़ौरतलब है कि हाल में भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने भी कहा था कि धोनी अब टेस्ट कप्तानी संभालने के लिए तैयार है. अभी तक अनिल कुबंले भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाले हुए हैं.

गैरी कर्स्टन ने कहा था, '' धोनी टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए तैयार हैं लेकिन जल्दबाजी की कोई ज़रूरत नहीं है. अनिल ने शानदार काम किया है, वो बहुत अच्छे कप्तान हैं.''

उनका कहना था,'' धोनी को क्रिकेट की अच्छी समझ है. उनके पास परिस्थितियों को समझने का शानदार कौशल है. वो विश्व में सर्वश्रेष्ठ वन डे बल्लेबाज़ है. वो हर तरह की परिस्थितियां में अच्छा खेलते हैं और एक बढ़िया विकेटकीपर भी हैं.''
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+