ख़ुश थे शेन वॉर्न...
मुकेश शर्मा
खेल संपादक, बीबीसी हिंदी
कभी दहशत की वजह से सचिन तेंदुलकर को सपने में देखने वाले पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न इस बात से ख़ुश थे कि सचिन की 200 रनों वाली पारी में उन्हें गेंदबाज़ी नहीं करनी थी.
सचिन तेंदुलकर जब दक्षिण अफ़्रीका के विरुद्ध दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे तो शेन वॉर्न सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर संदेश भेज रहे थे.
सचिन जब दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे तो वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, "मैं अपने अच्छे दोस्त सचिन के लिए नर्वस हूँ, दोस्त तुम्हारे लिए मेरी सारी दुआएँ. और हाँ, मैं ख़ुश हूँ कि आज उनके सामने मैं गेंदबाज़ी नहीं कर रहा हूँ."
आजकल दुनिया भर के प्रमुख सितारे इसी वेबसाइट के ज़रिए प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं और सचिन की इस पारी के बाद भी सितारों की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई.
इंडियन प्रीमियर लीग के प्रमुख ललित मोदी ने लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज़ सचिन को मेरी हार्दिक बधाई. वो दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं. मैं सचिन को सलाम करता हूँ."
'भारतीय होने का गर्व'
दोहरा शतक पूरा होते ही भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का संदेश था, "बधाई हो सचिन. मुझे एक भारतीय होने का और उनके समय में एक खिलाड़ी होने का गर्व है."
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के मालिकों में से एक प्रीति ज़िंटा ने लिखा, "सचिन तुम मेरे हीरो हो. तुम पर हम सब को गर्व है. टीम इंडिया रॉक्स बिकॉज सचिन शॉक्स द अपोज़ीशन (टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करती है क्योंकि सचिन विपक्षी टीमों को अचंभित कर देते हैं.)"
प्रीति ने लिखा, "आईपीएल के दौरान मोहाली और मुंबई की टीम के बाद मैं टीम के ड्रेसिंग रूम में अपने बाल ठीक कर रही थी तो मेरे साथी खिलाड़ियों ने पूछा कि आप क्या कर रही हैं तो मैंने कहा कि मैं सचिन से मिलने वाली हूँ और चूँकि मैं सचिन की इतनी बड़ी प्रशंसक हूँ मैं अच्छा दिखना चाहती हूँ न कि एक जंगली."
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
