AUS vs NZ: सिडनी टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, टिम पेन की कप्तानी पर लैंगर का बयान
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिये कंगारू टीम ने अंतिम 11 की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इसको लेकर साफ किया कि भले ही उनकी टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है लेकिन वह आखिरी मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिये अंतिम 11 में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।
और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन का करने के प्रस्ताव पर भड़के नॉथन लॉयन और कोच लैंगर, बताया बकवास
जस्टिन लैंगर के इस ऐलान के बाद वह संभावना भी खारिज हो गई है जिसमें आखिरी मैच में नॉथन लॉयन को आराम देकर मिचेल स्वैपसन को टीम में जगह देने की बात कही गई थी।

टीम में बदलाव पर जानें क्या बोले जस्टिन लैंगर
जस्टिन लैंगर ने कहा,'बदलाव करना मुश्किल होगा। हमें इंतजार करना होगा। अगले दो दिन में पता चलेगा कि विकेट कैसा है।'
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि स्पिनर्स की मददगार सिडनी की पिच पर नॉथन लॉयन के बैकअप के तौर पर मिचेल स्वैपसन को उतारा जा सकता है । इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और साथी खिलाड़ी हेनरी निशोल्स फ्लू के कारण अभ्यास नहीं कर सके । टीम अधिकारियों ने हालांकि कहा कि वे शुक्रवार तक फिट हो जायेंगे।

टीम की कमान लंबे समय तक संभालेंगे टिम पेन
वहीं क्रिकेट में स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर लगे प्रतिबंध के खत्म हो जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट से टिम पेन की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवालों पर भी अपनी राय रखी। लैंगर ने कहा कि मुझे कोई कारण नहीं नजर आ रहा जिससे यह कहा जाये कि टिम पेन आने वाले समय में टीम के कप्तान नहीं रहेंगे।
लैंगर ने कहा, 'सच्चाई यह है कि बाहर की दुनिया में काफी सारी अटकलें हैं, लेकिन टीम के अंदर इस तरह की कोई बात नहीं है। वह हमारे बहुत अहम खिलाड़ी हैं, क्योंकि वह शानदार कप्तान हैं। उनकी कप्तानी शानदार रही है। वह विश्व में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। वह दूसरों की तरह ही इस टीम में फिट बैठते हैं।'

लैंगर ने बताया टिम पेन कैसे बन सकते हैं और शानदार
उन्होंने कहा, 'अगर वह यह मानने लगें कि वह बल्लेबाजी भी अच्छी कर सकते हैं, जो हम तो मानते हैं, तो हमें परिणाम उस तरह से मिलेंगे जिस तरह से पिछले मैच में मिले थे।'
उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि वह ज्यादा दिनों तक खेलें क्योंकि उनकी कप्तानी शानदार है। पिछले मैच में वो मैन ऑफ द मैच की रेस में थे। वह फिट हैं। मुझे एक भी कारण नहीं दिखता कि वो क्यों लंबे समय तक नहीं खेल सकते।'
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड को पहले 2 मैचों में सिर्फ 4 दिनों के अंदर ही हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
