Aus vs NZ: जानें क्यों सिडनी में काली पट्टी बांधकर उतरेगी टीम, मैच शुरु होने में हो सकती है देरी
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में दोनों टीमें शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भिडेंगी। जहां इस मैच में कीवी टीम सम्मान बचाने की कोशिश करेगी वहीं कंगारू टीम लगातार तीसरी सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमों को अपने घर में क्लीन स्वीप किया था। हालांकि दोनों टीमों के बीच होने वाला यह तीसरा मैच कुछ देर से शुरु हो सकता है।
और पढ़ें: जानें क्यो रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी, असली कारण का हुआ खुलासा
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में उगे जंगल इस समय भीषण आग की चपेट में है और उसकी वजह से सिडनी में काफी धुंध नजर आ रही है। ऐसे में कम विजिबिलिटी होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच के शुरु होने में देरी हो सकती है।
और पढ़ें: 5 रिकॉर्ड जिन्हें चकनाचूर कर सबसे आगे निकल जायेंगे विराट कोहली, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

मैदान पर काली पट्टी पहनकर उतरेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और आखिरी मैच में सिडनी में खिलाड़ी मैच शुरु होने के दौरान उन दमकलकर्मियों और लोगों को श्रद्धांजलि देंगे जिन्होंने जंगल में लगी आग में अपनी जान गंवा दी थी। मैच शुरु होने से पहले दोनों टीमें इन फायरफाइटर्स के लिये एक मिनट तक तालियां बजाकर अभिवादन करेंगे। साथ ही जिन लोगों की मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधेंगे।

पीडितों के लिये पैसे जुटायेगी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह 'ऑस्ट्रेलियाई रेड क्रॉस आपदा राहत कोष' के तहत पीड़ितों के लिये पैसे जुटायेगी और साथ ही नये साल की शुभकामनायें भी दी। टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने ज्वाइंट प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम उन सभी लोगों को नये साल की शुभकामनायें देते हैं जो इस मुश्किल समय में लोगों की जान बचा रहे हैं और मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।'
उन्होंने कहा, ‘हम प्रार्थना करते हैं कि स्थिति में सुधार आये, आग बुझ जाये और बारिश आ जाये।'

मैच के शुरु होने में हो सकती है देरी
सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच के शुरु होने को लेकर देरी हो सकती है। अधिकारियों का मानना है कि मैच तो जरूर होगा लेकिन शुक्रवार को होगा या नहीं इस बात का फैसला अंपायर हवा की गुणवत्ता और विजिबिलटी को देखकर करेंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि धुएं के कारण वायु की गुणवत्ता खराब होने के कारण वे मैच में संभावित देरी के लिए तैयार हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर रोच ने कहा, ‘बारिश की ही तरह वायु प्रदूषण के चलते टेस्ट क्रिकेट में अतिरिक्त समय जोड़ने और मैच रद्द करने का नियम हैं। हालांकि यह संभावना नहीं है। हमें भरोसा है कि पूरे दिन का खेल होगा।'
रोच ने कहा, ‘ मैच के दौरान हमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन हम इसे ऐसे ही खेलेंगे जैसे बारिश में या फिर प्रतिकूल मौसम में खेलते हैं। इसमें अतिरिक्त समय जोड़ा जा सकता है।'

आग ने बर्बाद किये 1 हजार से ज्यादा घर, 18 लोगों की हो चुकी है मौत
क्रिकेट अधिकारियों के लिये धुएं का मुद्दा काफी मुश्किल है क्योंकि यह इस समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, राज्य सरकारों और ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के वायु गुणवत्ता संबंधित दिशानिर्देशों पर निर्भर हैं।
न्यू साउथ वेल्स के जंगलो में आग के चलते सिडनी में रहने वाले लोगों को भारी वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह धुंध शुक्रवार और शनिवार को भारी मात्रा में छाई रह सकती है।
जंगल में लगी इस आग के चलते अब तक 18 लोगों की जान जा चकी है जबकि 2 लोग लापता है, वहीं 1 हजार से ज्यादा घर और इमारतें आग की चपेट में बर्बाद हो चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
