Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्राइस्टचर्च हमले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बीच में ही कैसिंल किया न्यूजीलैंड का दौरा

नई दिल्ली। बेहद शांत माने जाने देश न्यूजीलैंड के क्राइसचर्च में अल नूर मस्जिद में गोलीबारी की खबर से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। आजकल बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी कीवी देश के दौरे पर है और जब मस्जिद में गोलीबारी हो रही थी तब बांग्लादेशी टीम के कुछ खिलाड़ी नमाज पढ़ने के लिए इसी मस्जिद में मौजूद थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही खिलाड़ियों में भी भगदड़ मच गई।

हालांकि सभी खिलाड़ी बाल-बाल बच गए हैं लेकिन वहां के हालात इस समय काफी असामान्य हैं और खबर आ रही है कि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश टीम के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को कैंसिल कर दिया गया है। यह मैच हेगले ओवल में होना था। न्यूजीलैंड में बदली हुई परिस्थितियों के तहत यह दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों ने मिलकर फैसला लिया है।

आपको बता दें कि इस घटना कि जानकारी खुद बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर दी है। बीसीबी ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी, 'क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सभी सदस्य फायरिंग की घटना के बाद होटल में सुरक्षित वापस आ गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है।'

बता दें कि गोलीबारी के बाद, इस इलाके में स्थित सभी स्कूल और चर्च को बंद कर दिया है। पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने बताया कि हमने पूरे इलाके को घेर लिया है और किसी को भी यहां नहीं आने की चेतावनी दी गई है। एक चश्मदीद ने बताया कि लोग हमलावर से बचने के लिए यहां-वहां छिप रहे हैं।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 10:18 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+