ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में सानिया को कठिन ड्रा
मेलबर्न। सानिया मिर्जा को ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के पहले दौर में बुल्गारिया की स्वेताना पिरोंकोवा के रूप में कठिन प्रतिद्वंद्वी मिला है। विश्व रैंकिंग में 105वें स्थान पर काबिज सानिया ने 2009 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहले दौर की बाधा पार नहीं की है। वहीं 48वीं रैंकिंग वाली पिरोंकोवा 2011 में विम्बलडन क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
दोनों खिलाडि़यों का यह पहला मुकाबला है। सानिया घुटने की चोट के बाद वापसी कर रही है। उसने सोमवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले सिर्फ एक टूर्नामेंट खेला है। आकलैंड में उस टूर्नामेंट में वह पहले दौर में अमेरिकी क्वालीफायर कोको वंडेवेगे से हार गई थी। सानिया पहले दौर की बाधा पार कर लेती है तो उसका सामना बेल्जियम की यानिना विकमायेर से हो सकता है।
एकल में सानिया भारत की अकेली खिलाड़ी है। सोमदेव देववर्मन कंधे की चोट के कारण नाम वापिस ले चुके हैं। काफी समय से सानिया अच्छे फार्म में नहीं चल रही है। उनकी शानदार वापसी का लंबे समय से इंतजार है। लोगो को ऐसी उम्मीद है कि सानिया इस टूर्नामेंट के साथ अपनी वापसी करेंगी। अब देखना यह है कि सानिया लोगो की उम्मीदों पर खरी उतरती है या एक बार फिर भारत को निराशा की हांथ लगेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications