For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3rd Test: रांची में भारत ने बजाया साउथ अफ्रीका का बैंड, जीत से बस 2 विकेट दूर

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारत की साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर 3-0 से सीरीज जीतने की कगार पर है। तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते एक बार फिर समय से पहले रोकना पड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम तीसरे मैच में जीत हासिल करने से महज 2 विकेट दूर है। रांची के मैदान पर तीसरा दिन पूरी तरह से गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने 15 विकेट झटके। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया।

और पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 साल बाद टेस्ट सीरीज खेल सकता है श्रीलंका

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में उसके 8 विकेट महज 132 रनों पर ही चटका दिए। भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। मेहमान टीम अभी भी भारत से 203 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक डे ब्रयून (30) और नॉर्टजे 5 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। ब्रयून इस मैच में अंतिम-11 में नहीं थे लेकिन सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (16) के चोटिल होने के बाद वह कनसेशन खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए।

शमी ने अफ्रीका को दिया तिहरा झटका

शमी ने अफ्रीका को दिया तिहरा झटका

भारत ने दिन के दूसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समेट उसे फॉलोऑन के लिए बुलाया। मेहमान टीम के लिए हालांकि स्थिति नहीं बदली और उसके विकेटों का पतन जल्दी शुरू हो गया। पहले क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को खाता खोले बिना बोल्ड कर मेहमान टीम का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट कर दिया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (4) भी शमी का शिकार बने। शमी ने टेम्बा बावुमा को भी खाता नहीं खोलने दिया। रिद्धिमान साहा ने शमी की गेंद पर बावुमा का कैच पकड़ा।

उमेश ने दिया बराबर का साथ

उमेश ने दिया बराबर का साथ

वहीं चाय के बाद उमेश यादव ने हेनरिक क्लासेन को LBW कर पांचवा झटका दिया। जॉर्ज लिंडे और डीन पीट ने छठे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की जिसे शाहबाज नदीम के थ्रो ने तोड़ा और 27 के निजी स्कोर पर रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने डीन पीट को बोल्ड कर साउथ अफ्रीका का 7वां विकेट चटकाया। अश्विन ने कगिसो रबाडा को जडेजा के हाथों कैच कराकर साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट चटकाया।

पहली पारी में स्पिनर्स ने बुना जाल

पहली पारी में स्पिनर्स ने बुना जाल

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपने पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके थे। हमजा ने उनमें सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे। बावुमा ने 32 और जॉर्ज लिंडे ने 37 रनों का योगदान दिया है।

बड़ी जीत की ओर भारत, 3-0 से करेगी सीरीज अपने नाम

बड़ी जीत की ओर भारत, 3-0 से करेगी सीरीज अपने नाम

हमाजा ने बावुमा के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की थी। वहीं लिंडा ने एनरिक नॉर्टजे (4) के साथ आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े थे जो पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही थी। पहली पारी में भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। शमी, रवींद्र जडेजा और पदार्पण टेस्ट खेल रहे शहबाज नदीम ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 17:49 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+