#IPLAuction2017: 'जब पता चला कि मुझे हैदराबाद टीम ने खरीदा, तो मैं रो पड़ा'
हरारे। जी हां, ये ही कहना था अफगानिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद नबी का, जो कि आईपीएल में नीलाम होने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बने हैं। नबी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खुशनुमा पल है, मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां ही नहीं कर सकता हूं। जब मुझे पता चला कि हैदराबाद ने मुझे टीम में शामिल किया है मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। आईपीएल में खेलना मेरा सपना था और मेरा सपना पूरा हो गया। इसलिए, मैं भावुक हो गया था।
मोहम्मद नबी को हैदराबाद सनराइजर्स ने 30 लाख में खरीदा
मोहम्मद नबी को हैदराबाद सनराइजर्स ने 30 लाख में खरीदा है तो वहीं आईपीएल में नीलाम होने वाले वो पहले अफगानी खिलाड़ी हैं। जबकि राशिद खान को हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा, वहीं नबी को उनकी आधार कीमत 30 लाख में टीम में शामिल किया गया।
'अब आईपीएल को पूरी शिद्दत से जीना चाहता हूं'
मो. नबी जहां भावकु दिखे वहीं राशिद खान खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। राशिद ने मीडिया से कहा कि आईपीएल की नीलामी में जो हुआ, मैं उस पर भरोसा नहीं कर पा रहा था, थोड़ी देर बाद मैंने महसूस किया कि जो भी हुआ है वो मेरे साथ सच में हुआ है। मैं अब आईपीएल को पूरी शिद्दत से जीना चाहता हूं और खेलना चाहता हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
