Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे देश में मैच नहीं कराएगा पाकिस्तान

pakistan-cricket-board-logoलाहौर, 19 दिसंबरःपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण मेहमान आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला को किसी तटस्थ देश में स्थानांतरित नहींकिया जाएगा.

अटकलें लगायी जा रही थीं कि विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया आतंकवादी हमलों के खतरों के मद्देनजर पाकिस्तान दौरे पर आने के प्रति सशंकित है, लेकिन पीसीबी के मुख्य कार्यकारी (सीओओ) शफकत नगमी ने "द न्यूज" से कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला को किसी अन्य देश की धरती पर स्थानांतरित करने का विचार नहीं है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आस्ट्रेलिया कीटीम पाकिस्तान दौरे पर आएगी.

इसके अलावा कुछ सप्ताह पहले आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की आशंका के मद्देनजर इस बहस को तेज कर दिया था. आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त की थी. एसीए के अध्यक्ष उरौन लेमैन ने इस दौरे को रद्द करने या फिर खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा के लिहाज से किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की मांग की थी.

नगमी ने साफ तौर पर कहा है कि या तो यह श्रृंखला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान में होगी अन्यथा आस्ट्रेलिया का दौरा रद्द कर दिया जाएगा लेकिन किसी तटस्थ स्थान पर खेलने का कोई विचार नहीं है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+