प्रो कबड्डी लीग 2017: यू मुंबा ने दबंग दिल्ली को 36-22 से दी शिकस्त
नागपुर। प्रो कबड्डी सीजन पांच में दंबग दिल्ली की हार का सिलसिला जारी है। शनिवार को यू मुंबा ने दिल्ली को 36-22 से हरा दिया। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले ईरान के मिराज शेख की कप्तानी में खेल रही दिल्ली की ये लगातार तीसरी हार है। वहीं यू मुंबा की ये दूसरी जीत है।
जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली को पुनेरी पल्टन, गुजरात फॉर्च्यूजाएंट्स और यू मुंबा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। यू मुंबा के खिलाफ शुरू में दिल्ली ने बढ़त बनाई थी लेकिन इसके बाद टीम पिछड़ गई। हाफ टाइम में मुम्बा 14-8 की बढ़त के साथ गई और जीत के साथ मैच को खत्म किया।
दिल्ली के लिए निलेश शिंदे ने सबसे ज्यादा पांच अंक हासिल किए, कप्तान मिराज टीम के लिए सिर्फ तीन अंक ही जुटा पाए। मुम्बा के लिए कप्तान अनूप कुमार और शब्बीर बापू ने सात-सात अंक लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
