गौरवान्वित पल: सायना नेहवाल फिर से बनीं नंबर 1
नई दिल्ली। भारतीयों के लिए एक बार फिर से खुश होने का मौका आया है क्योंकि भारत की होनहार और देश की सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी फिर से नंबर वन हो गई हैं। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में सायना नेहवाल ने फिर से नंबर वन का खिताब अपने आप कर लिया है।
सायना नेहवाल ने चाइना की स्टार प्लेयर ली ज्यूरुई को पछाड़कर नंबर वन का ताज अपने नाम किया है। ली नंबर दो पर फिसल गईं हैं।
World number 1 today in badminton rankings 👍👍 pic.twitter.com/y0rBFyZ2Q1
— Saina Nehwal (@NSaina) May 21, 2015 गौरतलब है कि सायना ने इस वर्ष इंडियन ओपन सुपरसीरीज और इंडिया ग्रांप्री. गोल्ड खिताब जीता। इसके अलावा वह सुपरसीरीज प्रीमियर स्पर्धा ऑल इंग्लैंड ओपन में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहीं और वहीं दूसरी ओर वो अगले सप्ताह सिडनी में शुरू हो रहे 750,000 डॉलर इनामी राशि वाले आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज में हिस्सा लेंगी।
Read: सायना नेहवाल से जुड़ी हर खबर
(बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पी. वी. सिंधू को 12वीं पोजिशन पर संतोष करना पड़ा है।भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने एक स्थान का फायदा लेते हुए 21वां स्थान हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
