2007 टी-20 विश्वकप के चार हीरो 9 साल बाद दोहरायेंगे इतिहास
मुंबई। टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का आज ऐलान किया जा चुका है। टीम में कुछ नये चेहरों को शामिल किया गया है। पवन नेगी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमरा जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबी आलोचना के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।
एशिया कप व टी-20 विश्वकप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
धोनी को एशिया कप व टी-20 विश्वकप के लिए टीम में जगह दी गयी है। धोनी की अगुवाई में 2007 में टीम इंडिया ने पहला टी-20 विश्वकप जीता था। उस समय धोनी के साथ तीन और ऐसे धुरंधर हैं जो इस बार भी विश्वकप धोनी की विश्वकप जीत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

युवराज सिंह
विश्वकप 2007 जीत में में युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभायी थी। देखने वाली बात है कि क्या एक बार फिर से वह अपना करिश्मा दोहरा सकते हैं।

हरभजन सिंह
काफी लंबे अरसे बाद हरभजन सिंह की टीम इंडिया में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, अब देखने वाली बात है कि क्या वह विश्वकप में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकते हैं।

रोहित शर्मा
टीम इंडिया में काफी अहम सदस्य कहे जाने वाले रोहित शर्मा 2007 के बाद इस बार भी टी-20 विश्वकप में खेलेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी
2007 के बाद लगातार सभी विश्वककप में टीम इंडिया की अगुवाई करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस विश्वकप को जीतना बड़ी चुनौती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications