टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की नयी किट की 4 अहम बातें
नई दिल्ली। टीम इंडिया टी-20 विश्वकप के लिए तैयारियों में पूरी तरह से जुटी हुई है। इस विश्वकप के लिए टीम इंडिया नयी जर्सी को लॉच कर दिया गया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नयी जर्सी को ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें पुरुष के साथ महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। खिलाड़ियों की जर्सी के साथ लोअर को भी नये रूप में पेश किया गया है।
टीम इंडिया की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया है कि महानतम का पीछा करो। तस्वीर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रवींदर् जडेजा और उमेश यादव हैं।
नाइकी जोकि इस किट की स्पॉसर है का कहना है कि महानत के लिए तकनीक। टी-20 विश्वकप की शुरुआत टीम इंडिया 15 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में शुरु करेगी। जबकि विश्वकप की शुरुआत 8 मार्च से हो रहा है जोकि 3 अप्रैल तक चलेगा।
नाइकी ने भारत की नयी किट के बारे में चार अहम बातें लिखी है-
- स्वच्छ आधुनिक सुंदरता- लेमिनेटेड आधुनिक कॉलर जोकि दर्शाते हैं कि टीम को शीर्ष पर ले जायेंगे।
- खिलाड़ियों को ठंडा और दौड़ने में आसानी रहने के लिए बनाया गया है। जोकि चारों तरफ मूव करने में मदद करेगी।आस्तीन को लेजर तकनीक से जोड़ा गया है।
- स्टेटमेंट ग्राफिक- ग्राफिक को काफी आकर्षक बनाया गया है जिसपर तिरंगे को बनाया गया है जो देश के गर्व को दिखाता है।
- ड्राई फिट कपड़ा 100 प्रतिशत पालिस्टर का बना हुआ। पीठ पर आने वाले अतिरिक्त पसीने को सोखने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications