For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नेपाल और यूएई समेत 4 नई टीमें हुईं शामिल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बड़ा अहम फैसला करते हुए नेपाल, नीदरलैंड, स्काटलैंड और यूएई को 12 मौजूदा देशों के साथ एकदिवसीय रैंकिंग में शामिल किया है। अपनी विज्ञप्ति में आईसीसी ने कहा की नई टीमें अब जो द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेंगे उन्हें रेटिंग गणना में शामिल किया जाएगा। गौरतलब हो की नीदरलैंड ने पिछले साल आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग चैंपियनशिप जीतकर एकदिवसीय में अपना दर्जा और 13 टीमों के वनडे लीग में जगह बनाई।

ये है स्थितिः स्कॉटलैंड, नेपाल और यूएई ने आईसीसी विश्व कप क्वॉलिफायर 2018 में असोसिएट देशों में शीर्ष तीन में रहने के कारण वनडे में अपना दर्जा हासिल किया। स्कॉटलैंड को 28 अंकों के साथ 13वीं रैंकिंग दी गई है। हालांकि वह 12वें स्थान पर काबिज आयरलैंड से दस अंक पीछे है वहीं यूएई के 18 अंक हैं और वह 14वें स्थान पर हैं और नेदरलैंड्स के 13 रेटिंग अंक हैं। गौरतलब हो की नीदरलैंड और नेपाल को इस तालिका में अपनी जगह बनाने के लिए अभी चार मैच और खेलने होंगे। हालांकि आईसीसी ने स्पष्ट किया है की इन नई 4 टीमों के जुड़ने से टेस्ट मैच खेलेने वाली 12 टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। अगले साल होने वाले विश्वकप का आयोजक देश इंग्लैंड अभी भी वनडे रैंकिंग में सबसे टॉप पर है वहीं भारत की टीम इंग्लैंड से तीन कम अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आती हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर है।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 15:27 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+