For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नंबर 4 के लिए सामने आए 4 ऑप्शन, गावस्कर बोले- ये सवाल तो KBC में पूछना चाहिए

नई दिल्ली। वो काैन खिलाड़ी है जो लंबे समय तक नंबर-4 की जिम्मेदारी ले सकता है, यह सवाल अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्द बना हुआ बना हुआ है। हालांकि रिषभ पंत को इस स्लाॅट को भरने के लिए बार-बार माैके मिले लेकिन उन्होंने खराब शाॅट से विकेट गंवाकर सबको निराश किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच दाैरान जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे कि कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले और सुनील गावस्कर नंबर-4 के लिए चर्चा करने लगे। जब ऑप्शन सामने आए तो गावस्कर ने कहा कि ये सवाल तो KBC में पूछना चाहिए।

गावस्कर और भोगले ने दर्शकों से मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति स्टाइल में दर्शकों से यह सवाल पूछा कि आखिर 4 नंबर पर किस बल्लेबाज को मौका मिलना चाहिए। क्या ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे या लोकेश राहुल? इसपर गावस्कर ने कहा कि यह सवाल तो कौन बनेगा करोड़पति में पूछा जाना चाहिए कि आखिर भारत के लिए नंबर चार किसे बल्लेबाजी करनी चाहिए। बीसीसीआई ने दोनों की बातचीत का वीडियो ट्वीट किया है।

अगले साल टी20 विश्व कप भी होने जा रहा है लेकिन नंबर 4 की तलाश अभी भी जारी है। पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए दोनों टी20 मैटों में फ्लाॅप साबित हुए। पहले मैच में वह 4 तो दूसरे मैच में 19 रन बनाकर चलते बने।

बता दें कि धवन के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहा। भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन टीम 9 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य ही दे सकी। जवाब में साउथ अफ्रीका ने कप्तान क्विंटन डी काॅक की नाबाद 79 रनों की पारी की मदद से 9 विकेट रहते जीत हासिल कर सीरीज 1-1 पर ड्रा की। पहला मैच धर्मशाला में होना था जो बारिश की भेंट चढ़ा था, जबकि दूसरा भारत ने मोहाली में जीता था।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 13:39 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+