बेंगलुरू। आईपीएल पर सट्टेबाजी का साया एक बार फिर से सामने आ गया है। पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के 4 खिलाड़ी सट्टेबाजी में लिप्त थे।
ललित मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के भारत और विदेश के चार खिलाड़ी सट्टेबाजी में लिप्त थे। मोदी ने एक साथ कई ट्वीट करके इस बात का दावा किया है कि आईपीएल में बहुत सारा सट्टेबाजी का पैसा लगा हुआ है।
By the way it's not just #players from #Csk - it's #across the #board. Only #difference is that @ChennaiIPL #owner started this and runs it
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) May 11, 2015 मोदी ने दावा किया है कि आईपीएल के हर मैच में 9000 से 10000 करोड़ रुपए का सट्टा लगता है। यही नहीं उन्होंने बीसीसीआई, आसीसी और आईपीएल पर निशाना साधते हुए उन्हें जोकर तक करार दे दिया है।
By the way it's not just #players from #Csk - it's #across the #board. Only #difference is that @ChennaiIPL #owner started this and runs it
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) May 11, 2015 मोदी ने आरोपों को पुख्ता बताते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने हमेशा से मीडिया से इस बात की गुजारिश की कि आईपीएल में लगे इस हजारों करोड़ रुपए के सट्टेबाजी के खेल को लोगों के सामने उजागर करे।
Arrested. Found guilty. But the establishment is still wanking off - and still not ready to see the writing on the wall. let the court do it
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) May 11, 2015 आईपीएल अपने 8वें संस्करण में पहुंच चुका है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। जबकि स्पॉट फिक्सिंग के चलते तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर 2013 में सट्टेबाजी के चलते बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध भी लगा दिया है।