Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T20 WORLD CUP: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हिसाब चुकाने उतरेगा भारत

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड की टीम 2009 की चैंपियन रह चुकी है। भारत जहां अपने ग्रुप के सभी मैच जीतकर टॉप पर रहा तो वहीं इंग्लैंड की टीम को आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम इस सेमीफाइनल मैच को जीतकर पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकाना चाहेगी। हरमनप्रीत की टीम ने आखिरी मैच में तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इससे भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।

इसके अलावा गत चैंपियन वेस्टइंडीज ग्रुप ए में आठ अंक लेकर टॉप पर रही थी। आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में विंडीज से हार मिली थी। अब 22 नवंबर को उसका मुकाबला पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को केवल 115 रन पर रोक दिया था और फिर बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद पहले ही मैच खत्म कर दिया था। वेस्टइंडीज की ओर से डिएंट्रा डॉटिन ने 52 गेंदों में 48 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में पांच रन चाहिए थे जो उसने आसानी से पूरे कर लिए।

एक समय बल्लेबाजी के समय इंग्लैंड की हालत खस्ता थी। उसके 6 विकेट 50 रन पर ही गिर गए थे। लेकिन सोफिया डंकले और आन्या श्रबसोले के बीच बनी अर्धशतकीय साझेदारी की बदोलत टीम किसी तरह से अपना स्कोर 115 तक खींच सकी। सोफिया और आन्या ने क्रमशः 35 और 29 रनों का योगदान दिया।

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 16:38 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+