45 साल के इंग्लिश काउंटी लीजेंड ने 149 गेंदों में ठोके 190 रन, फिर लाबुशेन को किया आउट
नई दिल्लीः उम्र सिर्फ एक नंबर है और जब बात इंग्लिश परिस्थितियों में क्रिकेट की हो तो वहां पर वाकई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने बड़ी उम्र में भी क्रिकेट का लुत्फ उठाते हुए सम्मान कमाया। इंटरनेशनल लेवल पर टॉप के गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी जैसे उम्र के साथ आंखमिचौली खेल रहे हैं। इंग्लिश खिलाड़ियों को टेस्ट और काउंटी क्रिकेट खेलने में मजा आता है जिसके चलते इंग्लिश क्रिकेट देखना दर्शनीय चीज है। बात उम्र की चल रही है और इंग्लिश ऑलराउंडर डैरेन स्टीवंस ताजा चर्चा के पीछे कारण बने हैं। उन्होंने साबित कर दिया है उम्र फिर से एक नंबर ही है। वे पिछले काफी समय से इसे साबित कर रहे हैं। कई बाधाओं को पार करने के बाद, 45 वर्षीय खिलाड़ी का केंट के लिए ड्रीम प्रदर्शन रहा।
उन्होंने शुक्रवार को कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में ग्लैमरगन के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में यह प्रदर्शन किया।

45 साल के स्टीवंस ने दूसरी बार किया लाबुशेन को आउट-
45 वर्षीय डैरेन स्टीवंस अपने ग्रुप 3 मैच में दूसरे दिन के एक्शन के स्टार थे क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी स्टार और वर्ल्ड नंबर 3 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को मौजूदा काउंटी सत्र में दूसरी बार आउट किया था। स्टीवंस ने तेजी से अंदर आई गेंद पर लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू कर दिया।
इससे पहले दिन में, डैरेन स्टीवंस ने केवल 149 गेंदों में 190 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी, उन्होंने केंट को 8 विकेट पर 128 रनों की शर्मनाक स्थिति से बचाया था, जिससे टीम को 307 रन बनाने में मदद मिली। स्टीवंस ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए और 9वें विकेट के लिए मिगुएल कमिंस के साथ 166 रन की साझेदारी की। वास्तव में, कमिंस 9वें विकेट के लिए अपनी साझेदारी में सिर्फ 1 रन बनाने में सफल रहे, जो एक रिकॉर्ड है - प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च साझेदारी जहां एक ही बल्लेबाज ने 90 प्रतिशत से अधिक रन बनाए।
रमन को बाहर कर पोवार को फिर बनाया महिला टीम को कोच, सौरव गांगुली नहीं है खुश- रिपोर्ट

बार्मी आर्मी ने कहा, स्टीवंस को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजों
स्टीवंस ने अप्रैल में भी कार्डिफ में अपने काउंटी खेल में एलबीडब्ल्यू के माध्यम से लाबुशेन का विकेट लिया था। यहां तक की भारत की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को अविश्वसनीय बताया है जिसके जवाब में अश्विन ने कहा कि हां वे ऐसे ही हैं।
खैर, बार्मी आर्मी चाहती है कि स्टीवंस इस साल के अंत में एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में सवार हों।
डैरेन स्टीवंस की कहानी खेल के प्रति उनके प्रेम को साबित करती है। स्टीवंस ने 1977 में काउंटी क्रिकेट में पदार्पण किया और उच्चतम स्तर पर खेलने का अवसर न मिलने के बावजूद खेल रहे हैं। स्टीवंस अंग्रेजी घरेलू सर्किट में एक लीजेंड से कम नहीं है।
|
कमाल का रिकॉर्ड-
उन्होंने 314 प्रथम श्रेणी मैचों में 15,940 रन बनाए हैं और 564 विकेट लिए हैं, जिसमें 30 बार 5-विकेट हॉल शामिल हैं, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 35 शतक लगाए हैं। घरेलू क्रिकेट में 526 सीमित ओवरों के मैच में उनके नाम 11,000 से अधिक रन हैं।
ईएसपीएन के अनुसार, केंट के साथ स्टीवंस का भविष्य 2019 में अनिश्चित था क्योंकि उन्हें क्लब ने कहा था कि वे उनके अनुबंध को नवीनीकृत नहीं करेंगे। ऑलराउंडर ने हार नहीं मानी क्योंकि उन्होंने 225 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 237 रनों की पारी खेली और साल के अपने मैच में 7 विकेट लिए। चौतरफा प्रयास ने केंट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर मजबूर किया और फिर क्लब ने खिलाड़ी को एक साल के अनुबंध विस्तार का पुरस्कार दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
