आईपीएल 8: मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को लगी 12 लाख की चपत
बेंगलुरु। लगातार मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस ने रविवार रात को पहली बार इस सत्र में जीत का स्वाद चखा लेकिन इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मजा फीका ही रहा क्योंकि उनके ऊपर मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ कल रात आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है।
हालांकि रोहित शर्मा ने पहली बार यह काम किया है इसलिए उन पर केवल 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रोहित ने इस मैच में 15 गेंदों पर 42 रन बनाये थे।
मालूम हो कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण में पहली जीत हासिल करने के बाद इसका श्रेय अपनी टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को दिया है। मुंबई इंडियंस ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स को उसके ही घर में 18 रनों से हराकर सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
