For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WWC INDvWI Live: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया,लगातार दूसरी जीत

आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का सातवां मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टाउंटन में खेला जा रहा है। पढ़ें मैच के अपडेट।

आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का सातवां मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टाउंटन में खेला जा रहा है। भारत ने जहां टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड को 35 रनों से हराकर जीता था वहीं वेस्टइंडीज की टीम को उसके पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। भारतीय सलामी जोड़ी ने तेजी से रन बनाकर इंग्लैडं का गेंदबाजी आक्रमण ध्वस्त कर दिया था।

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 72 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि वेस्टइंडीज की कप्तान स्टीफानी टेलर के 100वें वनडे में जीत दर्ज कर उनकी टीम अपनी कप्तान को तोहफा जरूर देना चाहेंगी।

पढ़ें मैच के पल-पल के अपडेटः-

  • भारतीय कप्तान मिताली राज का पहले गेंदबाजी का फैसला बिल्कुल सही रहा।
  • भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर ये मुकाबला जीत लिया।
  • भारत की ये लगातार दूसरी जीत है।
  • भारत की ओर सेस्मृति मंधाना 106 रन बनाकर नाबाद रही हैं।
  • भारत ने तीन विकेट खोकर आसानी से ये जीत हासिल कर ली।
  • कप्तान मेताली 46 रन बनाकर कैच आउट हो गई।
  • वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए दिया 184 रनों का लक्ष्य
  • 146 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का आठवां विकेट, 33 रन बनाकर शेनल डेली आउट
  • 121 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का सातवां विकेट, 12 रन बनाकर नेशन आउट
  • 35 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 94/6
  • 91 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का छठा विकेट, 5 रन बनाकर नाइट आउट।
  • 91 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का पांचवा विकेट, 7 रन बनाकर डोटिन आउट।
  • 80 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का चौथा विकेट, 6 रन बनाकर मरीसा एल्गोरिया आउट।
  • 70 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का तीसरा विकेट, 16 रन बनाकर टलेर रन आउट।
  • 69 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट, 43 रन बनाकर मैथ्यूज आउट।
  • वेस्टइंडीज की सधी हुई बल्लेबाजी, 15 ओवर के बाद स्कोर 62/1
  • 29 के स्कोर पर गिरा वेस्टइंडीज का पहला विकेट, फैलीसिया वाल्टर्स 9 रन बनाकर आउट, एकता विष्ट ने लिया विकेट।
  • भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • भारतीय महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- पूनम राउत, स्मृति मंधाना, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, मोना मेश्राम, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा (कीपर), पूनम यादव।
  • वेस्टइंडीज महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- हेली मैथ्यूज, फेलिसिया वाल्टर्स, स्टेफैनी टेलर (कप्तान), देन्द्रा डोल्टीन, मेरिसा एगुइलेरा (कीपर), कश्यना नाइट, चेडन नेशन, शैनेल डेली, एफी फ्लेचर, अनीसा मोहम्मद, शमिलिया कोनेल।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+