INDvPAK: भारत ने पाक को 124 रनों से धोकर किया हिसाब बराबर
एक बार फिर दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला लंदन के एजबेस्टन में खेला गया। चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान 2016 के टी-20 विश्वकप के बाद एक बार फिर आमने-सामने थे। दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत दुनिया की आठवें नंबर की टीम पाकिस्तान को हराकर अपना खिताब बचाने के इराद से मैदान पर उतरी थी।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत पर पाकिस्तान ने आईसीसी के केवल चैंपियंस ट्रॉफी में ही बढ़त बनाई हुई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान अब तक केवल 3 बार आपस में भिड़ हैं जिसमें दो बार पाकिस्तान ने तो एक बार भारत ने जीत दर्ज की है।
LIVE Score:- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए।
324 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम स्कोर 33.4 ओवर में 164 रनों पर ऑल-आउट हो गई। और भारत ने ये मुकाबला 124 रनों से अपने नाम कर लिया।
नोटः- पाकिस्तान को जीत के लिए निर्धारित 41 ओवर में 289 रन बनाने थे। दरअसल डकवर्थ लुईस नियम के मुकाबिक लक्ष्य को संशोधित किया गया था।
पल-पल के LIVE अपडेटः-
- पाकिस्तान को बारत ने 124 रनों से हराया। वहाब रियाज चोटिल हैं इसलिए 9 बल्लेबाज ही खेल पाए।
- पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरा, हसन अली आउट
- हार से दो कदम दूर पाकिस्तान, आठवां विकेट गिरा, आमिर आउट
- हार के करीब पाकिस्तान, कप्तान सरफराज आउट
- पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा, इमाद आउट
- पाक का पांचवा विकेट गिरा, हफीज आउट
- पाक का चौथा विकेट गिरा, शोएब मलिक रन आउट
- पाक का तीसरा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर अजहर आउट
- पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, बाबर आजम आउट
- पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा, शहजाद आउट
- बारिश के बाद मैच शुरू, पाक को 41 ओवर में बनाने होंगे 289 रन
- बारिश के कारण रुका मैच, पाक का स्कोर 22/0
- भारत ने पाकिस्तान को दिया 320 रनों का लक्ष्य
- हार्दिक पांड्या की तूफानी बैटिंग, तीन गेंदों में जड़े कीन छक्के
- भारत का तीसरा विकेट गिरा, युवराज सिंह आउट
- कोहली के बाद युवराज सिंह ने भी जड़ा पचासा
- कोहली ने जड़ी फिफ्टी, भारत की तूफानी बैटिंग
- भारत का दूसरा विकेट गिरा, शतक से चूके रोहित शर्मा 91 रनों पर हुए रन आउट
- बारिश के बाद मैच शुरू, 48 ओवर की ही होगा खेल
- बारिश के कारण फिर रुका मैच, भारत का स्कोर 173/1
- भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन आउट
- रोहित के बाद धवन ने भी जड़ी फिफ्टी, भारत मजबूत स्थिति में
- रोहित शर्मा की फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के पार
- रोहित शर्मा की फिफ्टी से भारत मजबूत स्थिति में
- बारिश के बाद मैच शुरू, भारत की अच्छी शुरूआत
- भारत की सधी हुई शुरूआत, बारिश के कारण मैच रुका
- मोहम्मद आमिर के पहले ओवर में बीट हुए रोहित शर्मा
- मैच से पहले बर्मिंघम में कश्मीर के समर्थन में नारेबाजी
- टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रित बूमरा।
- टीम पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):- अजहर अली, अहमद शहजाद, मोहम्मद हफीज, बाबर आज़म, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान, कीपर), इमाद वासीम, शदाब खान, मोहम्मद अमीर, वहाब रियाज, हसन अली।।
क्या आप जानते हैंः-
- आईसीसी के सभी टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने पाकिस्तान को 11 बार हराया है। जो किसी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है।
- पाकिस्तानी तेज बॉलर जुनैद खान की 22 गेंदों पर कोहली ने केवल 2 रन बनाए हैं जबकि जुनैद ने कोहली को तीन बार आउट हुए हैं।
- वहाब रियाज की 63 गेंदों में कोहली ने 67 रन बनाए हैं। और केवल एक बार ही आउट हुए हैं।
- धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 पारी में 58.38 के औसत से 1226 रन बनाए हैं।
- धोनी का पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्राइक रेट 91.28 का है।
- धोनी को शोएब मलिक ने 4 बार आउट किया है।
- पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे में भुवनेश्वर कुमार का औसत 21.55 और एक ओवर में 4.21 रन खर्च किए हैं।
- भारत के खिलाफ पाकिस्तान के शोएब मलिक का अच्छा रिकॉर्ड है। मलिक का एवरेज भारत के खिलाफ 50 के करीब है, जबकि पूरे करियर का एवरेज 35.50 का है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
