Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीरू के बारे में अश्विन ने किया अहम खुलासा, सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

नई दिल्ली। अक्सर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग लोगों के बारे में दिलचस्प खुलासा करते आए हैं लेकिन अब कोई है जो उनके बारे में रोचक खुलासा कर रहा है और उस खिलाड़ी का नाम है आर अश्विन।

टीम इंडिया के फिरकी मैन अश्विन ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि वीरू को टीम मीटिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं थी, बल्कि एक बार उन्होंने मीटिंग में कुछ ऐसा कहा कि हर कोई चौंक गया, बात 2011 विश्वकप की है, जब एक अहम मैच के पहले टीम इंडिया की अहम बैठक हो रही थी। मीटिंग सीरयस मुद्दों पर थी कि तभी सहवाग ने कहा कि मुझे भी कुछ कहना है।

सहवाग की बातों से कोच गैरी भी रह गए थे हैरान

कोच गैरी कर्स्टन और टीम के बाकी मेंबर्स को भी लगा कि सहवाग शायद कुछ अहम बातें करना चाह रहे हैं, सभी सीरयस होकर वीरू को देखने लगे, तभी सहवाग ने कहा कि हम सभी को कितने पास मिले हैं, यानि हम लोग कितने लोगों को मैच देखने के लिए बुला सकते हैं,हमें 6 पास मिलने चाहिए थे, लेकिन 4 ही मिल पाए हैं,ये गलत है।

जो पास मेरे पास हैं, वो भी तुम ले लो

इतना सुनते ही हर कोई चौंक गया लेकिन सबको फिर हंसी आ गई और इस पर कोच गैरी कर्स्टन ने उनसे कहा कि जो पास मेरे पास हैं, वो भी तुम ले लो लेकिन इस वक्त इन बातों के लिए परेशान ना हों और ऐसा कहकर गैरी भी हंसने लगे। मालूम हो कि सहवाग के बारे में खबरें आ रही हैं कि वो टीम इंडिया के कोच बन सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो देखना दिलचस्प होगा की कोच वीरू टीम के साथ मीटिंग करेंगे कि नहीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+