Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनिल कुंबले ने कोच के तौर पर कार्यकाल विस्‍तार के लिए भेजा आवेदन...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच अनिल कुंबले आखिरकार अपना आवेदन भी बीसीसीआई को भेज दिया है जिसमें उन्होंने अपना कार्यकाल बढ़ाने की बात कही है।

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कुंबले का कोच पद का कार्यकाल खत्म हो रहा है, वो एक साल के लिए इंडिया के हेड कोच बने थे। बीसीसीआई ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन मंगाए हैं और मौजूदा कोच होने के नाते कुंबले को सीधा प्रवेश दिया गया था लेकिन वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, कुंबले ने इसके उलट आधिकारिक तौर पर बोर्ड को आवेदन भेजा है।

कोच की रेस में सहवाग भी

मालूम हो कि कोच पर की रेस में कुंबले के अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, पाकिस्तान के पूर्व कोच रिचर्ड पायबस, भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत और पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश शामिल हैं, सबसे प्रबल दावेदारी सहवाग की मानी जा रही है।

बीसीसीआई 18 जून को कोच नियुक्त करना चाहती है

बीसीसीआई 18 जून को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोच नियुक्त करना चाहती है, क्योंकि भारत को इस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है। वह इंग्लैंड से सीधे वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। फिलहाल देखते हैं कि बीसीसीआई नये व्यक्ति को कोच बनाती है या फिर एक बार फिर से टीम इंडिया गूगली मास्टर की देखरेख में आगे बढ़ेगी, वैसे कुंबले का बतौर कोच रिकार्ड काफी अच्छा रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+