Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने कराया JFW के लिए ग्लैमरस फोटोशूट, देखें तस्वीरें

हैदराबाद। रियो ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने हाल ही में JFW मैगजीन के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट कराया है जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

मात्र 21 साल की कम उम्र में कोर्ट में कमाल दिखाने वाली पीवी सिंधु ने हाल ही में अपने फिटनेस और सक्सेस टिप्स को लोगों से शेयर किया था। सिंधु ने कहा कि मेरी सफलता में मेरे मम्मी-पापा और मेरे कोच पुल्लेला गोपीचंद का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने रियो ओलंपिक से पहले मेरा बहुत ज्यादा ध्यान रखा। अगर वो लोग नहीं होते तो शायद मैं रियो में कुछ नहीं कर पाती।

जानिए धनतेरस की पूजा और मुहूर्त का समय

आगे की बात तस्वीरों में...

पीवी सिंधु का ग्लैमरस फोटो शूट

पीवी सिंधु का ग्लैमरस फोटो शूट

JFW मैगजीन के लिए करवाए गए फैशन शूट में सिंधु काफी हसीन लग रही हैं। उनके चेहरे की हंसी उनके आत्मविश्वास की भरपूर कहानी कह रही है। इसमें कोई शक नहीं कि सिंधु ने अपने इस फोटोशूट से लोगों को ये भी जता दिया कि वो कोर्ट में भी कमाल है और कैमरे के सामने भी कमाल।

नो जंक फूड, नो स्वीट

नो जंक फूड, नो स्वीट

रियो के बारे में बात करते हुए सिंधु ने कहा कि ओलंपिक से ठीक पहले मेरी मां ने मेरी सेहत का काफी ख्याल रखा। मैंने जंक फूड नहीं खाए और ना ही मुझे मीठा और स्पाइसी भोजन दिया जाता था।

ना मोबाइल, ना सोशल मीडिया

ना मोबाइल, ना सोशल मीडिया

मेरा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ मेरे खेल पर था इसलिए ना तो मेरे पास मोबाइल था और ना ही मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। मैंने दिन-रात, सोते-जागते सिर्फ और सिर्फ अपने खेल के बारे में सोचा।

गोपी सर ने बहुत मदद की

गोपी सर ने बहुत मदद की

सिंधु ने कहा, हमने योजना के हिसाब से काम किया और ये सारी मेहनत सफल हुई। गोपी सर ने मेरी बहुत मदद की। यह सफर काफी दिलचस्प और अदभुत था।

कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है

कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है

सिंधु ने कहा कि अगर आप कुछ पाना चाहते हैं तो आपको अपनी जिंदगी में कुछ त्याग भी करने होंगे और जब आप शिद्दत से ऐसा करते हैं तो आपको अपना त्याग भी अच्छा लगने लगता है क्योंकि इसके बदले में आपको सक्सेस जो मिलती है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+