राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की शाही जीत
जयपुर,5 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से धूल चटा दी।
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आज खेले जा रहे ट्वेंटी-20 मैच में सोहेल तनवीर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सुपर किंग्स को 19 ओवरों में ही मात्र 109 रन पर समेट दिया था।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जीत के लिए जरूरी 110 रन दो विकेट के नुकसान पर केवल 15 ओवर में ही बना लिए। ग्रैम स्मिथ ने नाबाद 35 रन बनाया जबकि स्वप्निल असनोदकर ने 30 गेंद पर 32 बनाए। यूसुफ पठान हालांकि 8 रन बनाकर ही आउट हो गए लेकिन शेन वॉटसन 14 रन पर नाबाद रहे।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता रही। एल्बी मॉर्केल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि सुरेश रैना ने 27 रनों का योगदान दिया। ब्रदीनाथ ने 15 और एंटिनी ने 11 रन बनाए। इनके अलावा किसी भी खिलाड़ी का स्कोर दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया।
उधर राजस्थान रॉयल्स की ओर से सोहेल तनवीर ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने आईपीएल श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए चार ओवरों में केवल 14 रन देकर छह विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications