युसूफ को आईपीएल में न खेलने का दुख
कराची 22 अप्रैलः पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने कहा कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग खेलने की सारी उम्मीदें छोड़ दी है और इसके साथ ही राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को यह दिखाने का मौका भी गंवा दिया कि वह ट्वेंटी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है।
तैतीस बरस के युसूफ को 30 अप्रैल को पता चलेगा कि वह आईपीएल में खेल सकते हैं या नहीं। इसी दिन मुंबई में एक पंचाट अनुबंध के उल्लंघन के मामले में उनके खिलाफ इंडियन क्रिकेट लीग की याचिका की सुनवाई करेगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से उनके वकीलों द्वारा भेजी गई दलीलों के बावजूद पंचाट ने युसूफ को आईपीएल में खेलने से रोक दिया है। युसूफ को उम्मीद नहीं है कि यह मामला जल्दी सुलझेगा। उन्होंने कहा मैं नहीं जानता कि 30 अप्रैल को क्या होगा लेकिन मुझे खेलने की उम्मीद कम ही है क्योंकि मामला आईपीएल शुरू होने के बाद तक खिच गया है।
आईसीएल ने युसूफ पर आरोप लगाया है कि उसने अग्रिम भुगतान लेने के बाद वापिस कर दिया ताकि वह आईपीएल खेल सके। युसूफ का दावा है कि उसने आईसीएल प्रतिनिधियों को लाहौर में तुरंत पैसा वापिस कर दिया और वह उनके अनुबंध से बंधा हुआ नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications