Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई के बोल्ड फैसले के चलते अनुष्का ने कर डाला विराट को चौपट!

England vs India: Anushka Sharma's Presence Fails to Lift Virat Kohli's Game
एक बार फिर से भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और सेक्सी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का प्रेम-प्रसंग सुर्खियों में है। वजह है बीसीसीआई का बोल्ड फैसला। बीसीसीआई ने पहली बार किसी क्रिकेटर को क्रिकेट के दौरे पर अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की परमिशन दी है। अभी तक यह नियम केवल खिलाड़ियों के परिवार वालों पर ही लागू था लेकिन अब तो क्रिकेटरों के प्रेमिकाओं पर भी लागू हो गया है।

बीसीसीआई का बोल्ड फैसला, विराट को प्रेमिका संग इंग्लैंड जाने की दी परमिशन

बीसीसीआई के इस फैसले से लगभग विराट-अनुष्का के प्रेमलीला वाली बातें सही साबित हो गई हैं जो कि पिछले काफी दिनों से लोगों के बीच में गॉसिप का विषय बनी हुई थीं। विराट-अनुष्का को अक्सर साथ मिलते, अकेले में खाना खाने देखा गया है लेकिन अभी तक पब्लिकली दोनों ने अपने रिश्ते की बातें कबूली नहीं है।

लोगों को लगता है कि अनु्ष्का विराट के लिए लकी नहीं अनलकी हैं

लेकिन अनुष्का-विराट के प्यार के किस्से से विराट के चाहनेवालों को खासी खुशी नहीं हो रही है क्योंकि क्रिकेट समीक्षकों की नजर से अनुष्का के कारण विराट का ध्यान क्रिकेट से भंग हो रहा है जिसके कारण उनकी फार्म लगातार गिर रही है जिसका खामियाजा टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर भुगतना पड़ रहा है। आपको जानकर दुख होगा कि विराट का बल्ला पूरी तरह से इंग्लैंड दौरे पर खामोश है। विराट ने अब तक इग्लैंड में पिछली चार पारियों में 1, 8, 25 और 0 का स्कोर बनाये हैं, जिसके कारण लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि अनुष्का ने विराट का खेल बिगाड़ दिया और वो उनके लिए अनलकी हैं।

विराट-अनुष्का के अफसाने बहुत लेकिन शायद प्यार अब हुआ है..

आईपीएल मैचों में भी विराट की टीम बैंग्लुरू ने भी काफी खराब प्रदर्शन किया था जिसमें खुद टीम के कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन काफी बेकार था, तब भी विराट खेल या क्रिकेट को लेकर परेशान नहीं दिखे थे बल्कि मैचों के बीच में जो ब्रेक होता था उसमें वो अनुष्का से मिलने जोधपुर चले गये थे क्योंकि तब अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग जोधपुर में कर रही थीं। तब भी लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि विराट का दिल-दिमाग खेल में नहीं अनुष्का में लगा हुआ है इसलिए उन्हें अपने खेल की नहीं अनुष्का की पड़ी है।

अब अगर विराट कोहली का बल्ला इंग्लैंड में अपने फार्म में वापस नहीं आया तो वो दिन दूर नहीं जब यह बातें तेजी से लोगों के बीच में होना शुरू हो जायेंगी जो अभी लोग दबी जुबान में कर रहे हैं। लोग तो यह तक कह रहे हैं कि बीसीसआई को इतना बोल्ड कदम उठाना ही नहीं था अगर वो अनुष्का को रोक देते तो विराट इतना बेकार नहीं खेलते।

मालूम हो कि विराट-अनुष्का दोनों हे़ड एंड शोल्डर विज्ञापन के दौरान ही करीब आये थे और तब से ही दोनों के बीच के रोमांस की खबरें आ रही हैं। लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों एक-दूसरे के बारे में मीडिया से झूठ बोल रहे हैं। देखते हैं इन खबरों पर विराट-अनुष्का कब मोहर लगाते हैं?

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+