Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन से भी तेज हैं विराट कोहली, सबसे जल्‍दी पूरे किये पांच हजार रन

कोच्चि। टीम इंडिया के युवा और आक्रामक बल्‍लेबाज विराट कोहली ने एकदिवसीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मैचों में भारत की तरफ से सबसे तेज 5000 रन बनाकर वेस्‍टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचडर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गौर हो कि इस मामले में उन्‍होने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है, सचिन ने अपने करिअर के पांच हजार रन 138 पारियों में पूरे किये थे, जबकि विराट ने उनसे 24 पारियां कम खेली हैं।

विराट ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 120 मैचों की 114 पारियों खेली, जबकि रिचर्ड्स ने 126 मैचों की 114 पारियों में यह रिकॉर्उ बनाया था। जून 2008 में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले विराट ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पांच साल और पांच महीने का वक्‍त लिया। अगर समय के आधार पर आकलन किया जाए तो टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र चार साल 357 दिनों में ही 5000 रन पूरे कर लिये थे। पारियों की बात की जाए तो रिचर्ड्स (114) और कोहली (114) के अलावा वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (118), वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनीज (121), दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स (124) और भारत के सौरव गांगुली (126) पारियों में 5000 रन पूरा किया।

पांच हजार रन पूरे करने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट-

विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स (114 पारियों में।)

ब्रायन लारा (118 पारियां)

गॉर्डन ग्रीनिच ( 121 पारियां)

एबी डि विलियर्स ( 124 पारियां)

सौरव गांगुली (126 पारियां)

डीन जोंस (128 पारियां)

ग्रीम स्मिथ (131 पारियां)

मैथ्‍यू हेडेन (133 पारियां)

माइकल बेवन, एम एस धोनी और गौतम गंभीर (135 पारियों में)

सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर और मोहम्‍मद यूसुफ (138 पारियों में)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+