आईपीएल के इतिहास पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों को खुद का अस्तित्व बनाये रखना बड़ी चुनौती रहती है। जिस तरह से छोटे फॉर्मट में बल्लेबाज गेंदबाजों का जमकर धुनाई करते हैं उसने इसे बल्लेबाजों का खेल बना दिया है।
ये हैं आईपीएल के अबतक के छह धांकड़ बल्लेबाज और गेंदबाज
बल्लेबाजों के इस खेल में कई गेंदबाजों में अपने दमदार प्रदर्शन के आधार पर मैच का रुख अपनी ओर मोड़ कर रख दिया है। ऐसे ही कई गेंदबाजों हैं जिन्होंने ना सिर्फ बल्लेबाजों पर लगाम लगायी बल्कि मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। आईपीएल में पांच ऐसे गेंदबाजों के बारे में हम आपको बतायेंगे जिन्होंने शानदार गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

लसिथ मलिंगा
मलिंगा ने 2011 में दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए सेहवाग को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने डेविड वार्नर, उन्मुक्त चंद को पवेलियन की राह दिखा दी। इस मैच में उन्होंने 13 रन देकर 5 विकेट हासिल किये।

इशांत शर्मा
कोच्ची टस्कर की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2011 में इशांत शर्मा ने लगातार चार गेंदो पर 3 विकेट हासिल किये। इस मैच में उन्होंने 12 रन देकर 5 विकेट हासिल किये।

अनिल कुंबले
कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुंबले ने सिर्फ 3.1 ओवर में सिर्फ पांच रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये थे और राजस्थान की टीम सिर्फ 58 रन पर ऑलआउट हो गयी थी।

एडम जंपा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एडम जंपा ने पुणे की ओर से खेलते हुए शानदार सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

सोहेल तनवीर
सोहेल तनवीर ने पहले आईपीएल सीजन में केकेआर की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications