
दिनेश कार्तिक
महेंद्र सिंह धोनी से कुछ ही हफ्तों पहले दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। हालांकि कुछ सालों तक दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की ओर से खेलते रहे, लेकिन टीम में जब महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हुई तो उसके बाद उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली और तीनों ही फॉर्मेट में धोनी को बाहर करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल हो गया। यही वजह है कि कई खिलाड़ियों को धोनी की जगह टीम में स्थान नहीं मिला। धोनी जब अपने करियर के आखिरी पड़ा पर थे तो दिनेश कार्तिक को जरूर कुछ मौके मिले और उन्होंने भारत की ओर से मैच खेले। हालांकि धोनी ने तीनों ही फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन दिनेश कार्तिक अभी भी खेल रहे हैं। यही नहीं हाल ही में उन्होंने कहा था कि इस साल टी-20 विश्वक कप उनके राडार पर है।

क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1999 में कदम रखा था, उन्होंने धोनी से बहुत पहले खेलना शुरू किया। क्रिस गेल अभी भी वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा हैं और खेल में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अभी पांच साल और क्रिकेट खेलने की सोच रहे हैं। ऐसे में अगर गेल यह कर पाते हैं तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। बता दें कि क्रिस गेल 41 साल के हैं और अभी भी जबरदस्त फॉर्म में हैं।

अमित मिश्रा
अमित मिश्रा ने 2003 में अपना पहला वनडे भारतीय टीम की ओर से खेला था। अमित मिश्रा का सफर काफी मुश्किलभरा था, लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने की वजह से उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ता था। यही वजह है कि टीम इंडिया की ओर से वह कभी भी स्थाई खिलाड़ी नहीं बन सके। लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। इस साल आईपीएल में भी वह खेलते हुए नजर आएंगे।

जेम्स एंडर्सन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडर्सन ने भी धोनी से पहला अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। हालांकि वनडे क्रिकेट में एंडर्सन नहीं खेल रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी भी वह जबरदस्त गेंदबाज हैं और हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अपनी गेंदबाज से काफी प्रभावित किया था। जेम्स एंडर्सन ने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

हरभजन सिंह
हम सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले ही हरभजन सिंह क्रिकेट में अपना नाम काफी बड़ा कर चुके थे। हरभजन सिंह को भारतीय क्रिकेट में एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है। जिस तरह से ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज में हरभजन सिंह ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी उसे कोई भुला नहीं सकता है। फिलहाल भज्जी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है और घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं बावजूद इसके आईपीएल के इस सीजन में वह खेलते हुए नजर आएंगे। भज्जी ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications
