5 खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान पर हैं एक दूसरे के बेहतरीन दोस्त
लखनऊ। क्रिकेट के मैदान पर आपने अक्सर खिलाड़ियों को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से नोकझोंक करते हुए देखा होगा। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी इस भिड़ंत को लेकर काफी चर्चा में भी रहे। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर इन भिड़ंत से इतर कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो मैदान के बाहर एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी साबित हुए हैं। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे उदाहरण हैं जो विवादो को लेकर चर्चा में रहे हैं।
Video- क्रिकेट की दुनिया का नया सितारा, देखिये दोनों हाथों से गेंदबाजी
कुछ ऐसे ही खिलाड़ी है जो कभी एक दूसरे के खिलाफ विरोधी टीम में खेले लिए एक समय ऐसा भी आया जब ये खिलाड़ी एक ही टीम में एक दूसरे के साथ खेले। लेकिन आज हम आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बतायेंगे जो विवादों के बावजूद क्रिकेट के मैदान के बाहर एक दूसरे के बेहतरीन दोस्त भी हैं।

शोएब अख्तर औऱ वीरेंद्र सहवाग
क्रिकेट के मैदान पर अपने कैरियर के शिखर के दौरान दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के बड़े विरोधी थे। लेकिन आपको जानकर यह यकीन नहीं होगा कि दोनों ही खिलाड़ी अब एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

विराट कोहली और डेल स्टेन
दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के उपर क्रिकेट के मैदान पर एक दूसरे पर छींटाकशी करते देखे जा सकते थे। लेकिन आईपीएल में एक ही टीम में खेलने के बाद दोनों के बीच अच्छे संबंध बने और वह अब अच्छे दोस्त हैं।

युवराज सिंह और केविन पीटर्सन
कभी पीटर्सन ने युवी के गेंदबाजी एक्शन की आलोचना की थी। लेकिन जिस वक्त युवराज सिंह को कैंसर हुआ था तो पीटर्सन उन्हें देखने के लिए आये थे और दोनों अब एक अच्छे दोस्त हैं।

इयान बॉथम और विवियन रिचर्ड
दोनों ही खिलाड़ी विरोधी टीम के साथ खेले लेकिन इनकी दोस्ती क्रिकेट जगत में विख्यात हैं। दोनों खिलाड़ी दस साल तक एक ही फ्लैट में साथ रहते थे। बाथम ने विवियन को अपने भाई की तरह भी बताया था।

सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न
सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न के बारे में आप और हम सभी जानते हैं कैसे सचिन वार्न के सपनों में आते थे। लेकिन दोनों ही खिलाड़ी अब अच्छे दोस्त हैं और दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ऑल स्टार्स लीग का भी आयोजन किया।

टीम इंडिया से बाहर 5 खिलाड़ी जो कर रहे हैं बेहतरीन प्रदर्शन
टीम इंडिया से बाहर 5 खिलाड़ी जो कर रहे हैं बेहतरीन प्रदर्शन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications