भारत-बांग्लादेश के बीच एशिया कप के 5 अहम तथ्य
मीरपुर। एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला कल यानि 24 फरवरी को बांग्लादेश के मीरपुर मैदान पर खेला जाएगा। पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
Video- प्रैक्टिस सेशन के दौरान शिखर धवन और हरभजन सिंह भिड़े
पहली बार एशिया कप टी-20 फार्मेट में खेला जाएगा। इस बार एशिया कप में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा एक और टीम शामिल हो सकती है जिसका फैसला क्वालिफाइंग मैच के जरिए होगा। बांग्लादेश की टीम को इस बार हल्के में नहीं लिया जा सकता है। अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश ने भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को मात दी है। ऐसे में बांग्लादेश बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती है।

एशिया कप में दोनों टीमें आपस में 10 बार भिड़ी है
भारत-बांग्लादेश के पहले मैच से पहले आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों से रूबरू करायेंगे जो बेहद दिलचस्प हैं। दोनों ही टीमें आपस में एशिया कप में कुल 10 बार भिड़ी है।

पहली जीत के हीरो थे नवजोत सिंह सिद्धू
एशिया कप में पहली बार भारत-बांग्लादेश का मुकाबला 1990 में हुआ जिसमें सिद्धू ने शतक लगाया और भारत को 9 विकेट से जीत मिली थी।

10 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गये
भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गये 10 मैचों में दोनों ही टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता है।

10 में से 9 मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई
1988 से 2014 के बीच एशिया कप में टीम इंडिया और बांग्लादेश का 10 बार मुकाबला हुआ जिसमें बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में जीत मिली जबकि भारत को 9 में जीत। चार मैच बांग्लादेश में जबकि एक जबकि एक मैच भारत में खेला गया।

अजहर की अगुवाई में दोनों ही मैच में 9 विकेट से जीत मिली
तकरीबन सभी मैच एकतरफा खेले गये जबकि अजहरुद्दीन की अगुवाई में दो बार हुए मुकाबलों में टीम को 9 विकेट से जीत हासिल हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications