
चंदू बोर्डे
बोर्ड एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे और उन्हें 60 के दशक का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता था लेकिन उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। डेब्यू मैचे में उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाये जबकि दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। दोनों पारियों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। भारत-वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया यह मैच ड्रा रहा था।

मोहिंदर अमरनाथ
अमरनाथ ने भारतीय क्रिकेट पर दो दशक तक राज किया लेकिन डेब्यू मैच में वह पूरी तरह से विफल रहे थे। दोनों पारियों में उन्होंने 16 व 0 रन की पारी खेली। इस मैच में उन्हें 2 विकेट हासिल हुए थे लेकिन टीम इंडिया को 77 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

दिलीप वेंगसरकर
दिलीप ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए 116 टेस्ट मैच खेले लेकिन पहले मैच में उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 13 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत हासिल हुई थी।

हरभजन सिंह
भज्जी ने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और पूरी तरह से विफल रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 2001 में ढेर कर दिया था।

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने 16 वर्ष की उम्र में 1989 में अपना पहला मैच खेला था। पाक के खिलाफ इस मैच में वह 15 रन बनाकर आउट हो गये थे। वह वकार युनुस की गेंद पर आउट हो गये थे। दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आयी थी। लेकिन बाद में उन्हें किसी के परिचय की जरूरत नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications