For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018 : 5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें मिली मोटी रकम लेकिन अब तक रहे फ्लॉप

नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। अब यह सीरीज अपने रोमांचक दौर से गुजर रही है। सभी टीमें प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अगर देखा जाए तो आईपीएल का यह सीजन कुछ युवा खिलाड़ियों के लिए बहुत शानदार रहा है। उन्होंने इस सीजन में अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी एक छाप लोगों में छोड़ी है, जिनकी तारीफ दिग्गज खिलाड़ी भी करने से नहीं कतराते हैं, लेकिन अगर इस सीजन में थोड़ा रुककर गंभीरता से देखें तो इस सीजन में उन खिलाड़ियों ने बहुत निराश किया है जिनपर उनकी टीम और फ्रेंचाइजी को बहुत भरोसा था। फ्रेंचाइजी को लग रहा था की ये खिलाड़ी जो उनकी टीम की दिशा और दशा दोनों में बदलाव लाएंगे, इसलिए उनपर करोड़ों खर्च कर दिए लेकिन आईपीएल 11 का आधा मुकाबला लगभग खेला जा चुका है और उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स)

बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स)

आईपीएल का मुकाबला जब शुरू हुआ तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इंग्लैंड के बेहतरीन आलराउंडर बेन स्टोक्स पर भरोसा किया और आईपीएल के पिछले मुकाबले में बेन स्टोक्स के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अपनी टीम में 12 करोड़ 50 लाख की रकम में खरीदा। बता दें की बेन स्टोक्स ने पिछले साल पुणे के लिए मैच खेलते हुए 12 मैच में 316 रन बनाते हुए एक शतक भी लगाया था। वहीं गेंदबाजी में कमाल करते हुए उन्होंने 12 विकेट भी झटके थे लेकिन 26 वर्षीय बेन ने इस साल राजस्थान के लिए अब तक 7 मैच खेले हैं लेकिन केवल 21 रनों को औसत से 147 रन ही बना सके हैं, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी ही खेली है। इस आलराउंडर ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से भी लोगों को काफी निराश किया है। अब तक उन्होंने सिर्फ एक विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में राजस्थान को शायद उनसे जो उम्मीद थी उसपर वो खरे नहीं उतर रहे हैं।

जयदेव उनाटकट (राजस्थान रॉयल्स)

जयदेव उनाटकट (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान की टीम की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले दूसरे महंगे खिलाड़ी का नाम है जयदेव उनादकट। बाएं हाथ के इस गेंदबाज के पिछले साल के आईपीएल प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान की टीम ने उन्हें 11.5 करोड़ में खरीदा। पिछले साल पुणे के लिए खेलते हुए उन्होंने 24 विकेट झटके थे और 30 रन देकर 5 विकेट झटककर उन्होंने अपनी एक छाप सभी पर छोड़ी थी। निदास ट्रॉफी में भी उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी का दिल जीता था। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी की वो राजस्थान के लिए इस आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन उन्होंने राजस्थान के लिए खेले अपने सारे 7 मैच में केवल 4 विकेट ही झटके हैं। अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी के लिए फेमस उनादकट अभी तक ऐसा कोई भी जलवा नहीं दिखा पाए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (दिल्ली डेयर डेविल्स)

ग्लेन मैक्सवेल (दिल्ली डेयर डेविल्स)

अपनी आतिशी पारी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने भरोसा जताया और उन्हें 9 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कराया। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने दिल्ली की उम्मीदों पर अब तक पानी फेर दिया है। दिल्ली के लिए मैक्सवेल ने अब तक 7 मैच खेले हैं लेकिन केवल 126 रन ही बना सके हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कुछ खास करिश्मा नहीं दिखाया है और केवल 4 विकेट ही अब तक झटके हैं। दिल्ली की टीम के लिए आईपीएल का यह सफर शुरू से ही बेहतर नहीं रहा है। पहले गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ी तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचना एक बड़ी चुनौती हो गया है।

मनीष पांडेय (सनराइजर्स हैदराबाद)

मनीष पांडेय (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद ने दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडेय से बहुत उम्मीदें लगाई थीं। इस कारण उऩकी टीम ने उन्हें 11 करोड़ की रकम देकर टीम में शामिल किया था। हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर जब गेंद से छेड़छाड़ मामल के बाद आईपीएल से दूर हुए तो लोगों को उम्मीद जगी की मनीष पांडेय इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेंगे,लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। पांडेय ने हैदराबाद के लिए सभी 8 मैच खेले हैं लेकिन अभी तक केवल 157 रन ही बना सके हैं। इसमें उनकी 54 रन की नाबाद पारी भी शामिल है।

रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपरकिंग)

रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपरकिंग)

बेहतरीन आलराउंडर रवीद्र जडेजा से भी उम्मीद थी की वो इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और इसीलिए चेन्नई सुपरकिंग की टीम ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें 7 करोड़ में खरीदा लेकिन इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने भी चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालांकि उनकी टीम अब तक अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर है लेकिन जडेजा का जलवा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। इस आलराउंडर ने अब तक चेन्नई के लिए सारे 8 मैच खेले हैं लेकिन बल्लेबाजी की बात करें तो अब तक उन्होंने केवल 47 रन बनाए हैं वहीं गेंदबाजी में भी जड़ेजा ने केवल अब तक दो विकेट झटके हैं। ऐसे प्रदर्शन से निश्चित रूप से महेंद्र सिंह धोनी नाखुश ही होंगे।

Story first published: Friday, May 4, 2018, 16:16 [IST]
Other articles published on May 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+