
ओपनर शिखर धवन की फार्म में वापसी
पिछले चार मैचों में ठीकठाक शुरुआत लेने के बाद भी धवन अच्छी पारी नहीं खेल पा रहे है, कुल 4 मैचों में उन्होंने सिर्फ 66 रन बनाये हैं।

भुवनेश्वर और उमेश की महंगी गेंदबाजी
सीरीज में दोनों ही तेज गेंदबाज टीम के लिए महंगे साबित हुए हैं। दोनों ही गेंदबाजों का औसत 6 से अधिक है।

कैगिसो रबादा की चुनौती
दक्षिण अफ्रीका के युवा गेंदबाज कैगिसो रबादा अभी भी टीम इंडिया के लिए चुनौती बने हुए हैं। अहम समय में टीम के लिए बड़े विकेट लेने वाले रबादा टीम इंडिया की जीत में रोड़ा बन सकते हैं।

टॉस जीतना होगा अहम
भारत के दौरे पर अभी तक हुए छह टॉस में से धोनी ने 4 टॉस हार चुके हैं ऐसे में फाइनल मैच में टॉस की भूमिका भी अहम साबित हो सकती है।

विफल मध्यक्रम
अभी तक वनडे सीरीज में टीम इंडिया का मध्यक्रम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका है। जिसके चलते टीम को सीरीज में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

5 खिलाड़ी जिन्हें सौरव गांगुली ने बनाया भविष्य की टीम इंडिया
5 खिलाड़ी जिन्हें सौरव गांगुली ने बनाया भविष्य की टीम इंडिया


Click it and Unblock the Notifications