कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए पांच पाकिस्तान के राजनयिकों को सरकार ने कोलकाता मैच देखने की इजाजत नहीं दी है। सरकार के सूत्र की मानें तो पांच पाकिस्तान के राजनयिक जोकि दिल्ली में ही रहते हैं उन्हें वीजा नहीं दिया गया है, जबकि दो राजनयिकों को वीजा दिया गया है।
भारत-पाक मैच से पहले अमिताभ बच्चन गायेंगे राष्ट्रगान
सरकार का कहना है कि इन लोगों ने सही फॉर्म नहीं भरा था, इसके साथ ही फ्लाइट के बारे में भी जानकारी मुहैया नहीं करायी गयी थी जिसके बाद उन्हें वीजा नहीं दिया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो ये पांच लोग आईएसआई और पाकिस्तान की सेना से जुड़े लोग हैं ऐसे में इन लोगों को हम दिल्ली से बाहर के लिए सफर करने का इजाजत नहीं देते हैं।
पाक अगर भारत को हरायेगा तो पूरे मूल्क के सामने स्ट्रिप डांस करूगीं: पाक मॉडल
सरकार ने इस प्रक्रिया को बिल्कुल सामान्य दिखाने की कोशिश की है। सूत्र के अनुसार उन सभी लोगों को जो कि वीजा के लिए आवेदन करते हैं वीजा नहीं दिया जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। भारत ने पाक के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को और उनके परिवार को मैच देखने के लिए वीजा दे दिया है। वहीं जिन पाकिस्तान राजनयिकों को वीजा नहीं दिया गया है उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
पाकिस्तान राजनयिकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार को भी पाकिस्तान के अधिकारियों की मदद की जरूरत होगी। जिस तरह से मैच को लेकर धमकी है उसे देखते हुए हमें वीजा दिया जाना चाहिए था जिससे की हम भी मैच में सहयोग कर पाते। इस बाबत पाकिस्तान में भारत के राजदूत को समन किया जाएगा। भारत ने मैच के लिए कुल 100 पाकिस्तानी दर्शकों को शनिवार को वीजा जारी किया है। पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी दर्शको को वीजा दिये जाने के मामले पर विवाद जारी है।