IPL के इस सीजन में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने जीता दिल, दिख सकते हैं बड़े मंच पर

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी सामने आए जिन्होंने अपने शानदार खेल से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई युवा खिलाड़ी ऐसे थे जिन्हें आईपीएल के इस सीजन से पहले बहुत ही कम लोग जानते थे, लेकिन जिस तरह का खेल इन युवा खिलाड़ियों ने दिखाया, उसके बाद वह फैंस के मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ गए। आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने अपना शानदार खेल से ना सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा बल्कि मुमकिन है कि जल्द ही उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

देवदत्त पद्दीकल

देवदत्त पद्दीकल

आईपीएल में पहली बार देवदत्त पद्दीकल को खेलते हुए देखा गया। उन्होंने जिस तरह से लगातार हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया, उसकी वजह से हर कोई उनका मुरीद हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए पद्दीकल ने 473 रन बनाए और आरसीबी की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने रन बनाने के मामले में इस बार कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।

इशान किशन

इशान किशन

मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने इस बार अपनी शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पिछले सीजन में वह कुछ खास नहीं कर सके थे लेकिन इस सीजन में उन्होंने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होने 53.66 के औसत से 483 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144 का रहा। जिस तरह से टीम इंडिया से महेंद्र सिंह धोनी सन्यास ले चुके हैं और रिषभ पंत अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में इशान किशन टीम में जगह बनाने में सफल हो सकते हैं।

एन नटराजन

एन नटराजन

तमिलनाडु के तेज गेंदबाजटी नटराजन ने इस सीजन में सबसे ज्यादा प्रभावित किया। जिस तरह की यॉर्कर गेंदबाजी इस बार उनके द्वारा देखने को मिली, वह काबिले तारीफ है। इस सीजन में सर्वाधिक यॉर्कर गेंद डालने का रिकॉर्ड भी नटराजन के नाम है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नटराजन एक सबसे बड़ी खोज के रूप में सामने आए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया टीर के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस सीजन में सलामी बल्लेबाजी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में सामने आए। उन्होंने इस सीजन में 6 मैच खेले और इन मैचों में उन्होंने 41 के औसत से 204 रन बनाए। यही नहीं गायकवाड़ की बदौलत चेन्नई की टीम को आखिरी तीन मैचों में जीत मिली। रुतुराज की तुलना अभी से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से की जा रही है, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि अगले सीजन में वह कैसी बल्लेबाजी करते हैं।

शुभमन गिल

शुभमन गिल

कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज शुभमन गिल टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज के तौर पर सामने आए हैं। महज 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सीजन में गिल ने 444 रन बनाया, ऐसे में शुभमन गिल को बहुत ही जल्द भारतीय टीम में खेलते हुए देखा जा सकता है।

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+