
गौतम गंभीर
गंभीर ने आईपीएल की शुरुआत दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम के साथ की थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने केकेआर टीम में 2011 में बतौर कप्तान वापसी की और अभी तक अपनी टीम के लिए 1829 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 20 अर्धशतक लगाये और आईपीएल में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

क्रिस गेल
गेल ने आईपीएल में शुरुआत केकेआर की टीम से की थी। लेकिन आरसीबी की ओर से 2011 में शामिल होने के बाद उन्होंने आरसीबी के लिए 2737 रन बनाये हैं। जिसमें कई धमाकेदार पारियां भी खेली हैं।

एबी डिविलियर्स
डिविलियर्स ने भी आईपीएल में दिल्ली की टीम से शुरुआत की थी लेकिन आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने 2036 रन बनाये हैं। इशमें उन्होंने 14 अर्धशतक लगाये हैं।

जैक कलिस
कालिस ने आईपीएल में शुरुआत आरसीबी की ओर से की थी लेकिन बाद में उन्हे केकेआर की टीम ने खरीद लिया था। कालिस ने केकेआ के लिए 824 रन बनाने के साथ 23 विकेट हासिल किये। हालांकि उन्होंने अब क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

युसुफ पठान
पठान ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल की शुरुआत की थी। लेकिन 2011 में उन्हें केकेआर की टीम ने खरीद लिया। केकेआर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 1413 रन बनाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications