For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय अपने सुनहरे काल में है। टीम इंडिया के पास शीर्ष बल्लेबाज से लेकर तेज गेंदबाज, स्पिन गेंदबाज की लंबी-चौड़ी फौज है। आज भारतीय क्रिकेट उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां एक साथ दो अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीमों को मैदान में उतारा जा सकता है और ये टीमें दुनिया की किसी भी टीम को हराने का माद्दा रखती हैं। लेकिन बावजूद इसके भारतीय टीम को विपक्षी टीम को कतई कमतर आंकने की जरूरत नहीं है। भारतीय टीम इस साल कई अहम टूर्नामेंट खेलने वाली है, जिसमे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज सहित कई द्वीपक्षीय सीरीज भी शामिल हैं। दुनियाभर के कई खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लिहाजा टीम इंडिया को अपनी तैयारी को और भी बेहतर करते रहने का सिलसिला जारी रखना चाहिए। कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो भारत के खिलाफ खास तौर पर अच्छा खेलते आए हैं और उन्हें भारत के खिलाफ शतक लगाना काफी पसंद है। आईए डालते हैं उन खिलाड़ियों पर एक नजर जिन्होंने भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाए हैं।

महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर में भारत के खिलाफ 110 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 4563 रन, 117 पारियों में बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 42.25 का है। 10 शतक के अलावा जयवर्धने ने भारत के खिलाफ 25 अर्धशतक भी लगाए हैं। भारत के खिलाफ जयवर्धने ने 6 टेस्ट शतक, 4 वनडे शतक लगाए हैं। बतौर कप्तान जयवर्धने ने भारत के खिलाफ सिर्फ एक शतक लगाया है। भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 275 का है जोकि उन्होंने नवंबर 2009 में अहमदाबाद टेस्ट में बनाया था।

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भी भारत के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में जयसूर्या ने भारत के खिलाफ कुल 3927 रन, 103 मैचों की 105 पारियों में बनाए हैं। उनका औसत 40.07 का रहा है। जयसूर्या ने 7 वनडे शतक, 3 टेस्ट शतक लगाया है।उनका सर्वोच्च स्कोर भारत के खिलाफ 340 रन का है। बतौर कप्तान उन्होंने भारत के खिलाफ 2 वनडे शतक और एक टेस्ट शतक लगाया है। जबकि 16 अर्धशतक भी लगाए हैं।

 कुमार संगाकारा

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के एक और दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकार ने भारत के खिलाफ 11 शतक लगाए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 4287 रन 103 पारियों में बनाए हैं। भारत के खिलाफ संककारा ने कुल 97 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका औसत 44.19 का रहा है। 11 शतक के अलावा संगाकार ने भारत के खिलाफ 23 अर्धशतक लगाए हैं। संगाकारा ने भारत के खिलाफ 7 शतक बतौर विकेटकीपर और 4 शतक तब लगाए जब वह विकेट कीपर नहीं थे। बतौर कप्तान संगाकारा ने भारत के खिलाफ 3 टेस्ट शतक लगाए हैं, उनका सर्वोच्च स्कोर 219 का है। यह पारी भी उन्होंने बतौर कप्तान खेली थी।

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 12 शतक लगाए हैं।भारत के खिलाफ 37 मैचों में उन्होंने 2658 रन बनाए हैं इस दौरान उनका औसत 66.45 का है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 7 टेस्ट शतक और 5 वनडे शतक लगाए ङैं। बतौर कप्तान उन्होंने 7 शतक लगाए हैं, जिसमे 6 टेस्ट और 1 वनडे शतक है। भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 192 का है जो उन्होंने 2014 में मेलबर्न टेस्ट में लगाय था।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ कुल 14 शतक लगाए हैं। अपने करियर में पोंटिंग ने भारत के खिलाफ कुल 4795 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 88 मैच खेले और 111 पारियों में 47.00 औसत से रन बनाए है। 14 शतक के अलावा पोंटिंग ने 22 अर्धशतक भी भारत के खिलाफ लगाए हैं। भारत के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 157 रन का है। पोटिंग ने भारत के खिलाफ 8 टेस्ट शतक और 6 वनडे शतक लगाए हैं। बतौर कप्तान पोंटिंग ने 2 टेस्ट शतक और 4 वनडे शतक लगाए हैं।

Story first published: Sunday, May 16, 2021, 10:41 [IST]
Other articles published on May 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+