IPL में 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्होने अपनी छोटी पारी से पलटा मैच का रुख
नई दिल्ली। टी20 फॉर्मेट के अस्तित्व में आने के बाद खिलाड़ी अपने एक दिन के प्रदर्शन के बल पर टीम को जीत का स्वाद चखा सकते हैं। मैच के अहम पड़ाव पर एक छोटी धमाकेदार पारी मैच का रुख पलट देती है।
आईपीएल के इतिहास के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
आईपीएल में अभी तक 500 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं। इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी एक छोटी सी पारी से लोगों के बीच अजीब छाप छोड़ी और क्रिकेट के प्रशंसकों की नजरों में चढ़ गये। ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में आज हम आपको बतायेंगे जो आपको हैरान कर देगी।

युसुफ पठान
पठान ने 2014 में सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 गेंदों पर शानदार 72 रनों की पारी 327.27 के स्ट्राइक रेट से खेली थी।

ल्यूक राइट
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ल्यूक ने 10 गेंदों पर 34 रनों की पारी 340 के स्ट्राइक रेट से 2010 में खेली और अपनी टीम को जीत दिलायी।

केरोन पोलार्ड
पोलार्ड ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 2010 में सिर्फ 13 गेंदों पर 45 रनों की पारी शानदार 345.15 स्ट्राइक रेट से खेली थी।

सुरेश रैना
रैना ने 2014 में सिर्फ 25 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलायी थी।

एबी डिविलियर्स
डिविलियर्स ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों पर 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा पुणे वारियर्स के खिलाफ 2013 में उन्होंने 8 गेंदो पर 31 रन की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications