5 खिलाड़ी जो खरीदे गये करोड़ों में लेकिन नहीं मिला खेलने का मौका

नई दिल्ली। आईपीएल मैचों में खिलाड़ियों को बड़ी राशि में खरीदा गया है। खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने के लिए मोटी राशि भी मिल रही है। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो खरीदे तो बड़ी राशि में गये हैं लेकिन वह अभी भी बेंच पर बैठकर प्लेइंग इलेवन में आने का इंतजार कर रहे हैं।

Video: देखें ऋषभ पंत की हिंदी पाठशाला, विदेशी खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं हिंदी

कई ऐसे खिलाड़ियों को भी आईपीएल में खेलने का मौका मिला जो टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके हैं। कई ऐसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी हैं जिन्हें बड़ी राशि में खरीदा गया है लेकिन उन्हें टीम में खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला है।

इरफान पठान

इरफान पठान

पठान को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम ने एक करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन अभी तक उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है।

नाथू सिंह

नाथू सिंह

नाथू को राजस्थान के तेज गेंदबाज हैं उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया है लेकिन अभी भी वह प्लेइंग इलेवन में में आने का इंतजार कर रहे हैं।

अंकित राजपूत

अंकित राजपूत

अंकित ने चेन्नई की ओर से आईपीएल की शुरुआत पिछले वर्ष की थी। इस बार उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स ने 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा है लेकिन वह भी अभी बेंच पर बैठे हैं।

किशोर कामथ

किशोर कामथ

किशोर को मुंबई इंडियंस ने 1.4 करोड़ रुपए में खरीदा था उनका बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख रुपए था। लेग स्पिनर किशोर भी बेंच पर बैठे हैं।

एकलव्य द्विवेदी

एकलव्य द्विवेदी

एकलव्य को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए गुजरात लायंस की टीम ने एक करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्हें अभी तक कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मलिा था।

Story first published: Friday, May 6, 2016, 12:19 [IST]
Other articles published on May 6, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+