पांच खिलाड़ी जो सौरव गांगुली को कभी नहीं भूल सकते
लखनऊ। क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे नाम हैं जो मैदान से बाहर जाने के बाद भी अपनी अलग पहचान हमेशा कायम रखते हैं। उनमें से एक हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। सौरव गांगुली को ऐसे कप्तान के रूप में जाना जाता है जिन्होंने अपने रिटायरमेंट से पहले टीम के लिए एक ऐसी मजबूत नींव खड़ी की जिसने भारतीय टीम को नया स्वरूप दिया।
जानिए कोहली की किस बात पर फिदा हैं गांगुली?
दादा ने अपनी कप्तानी के समय कई ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जिन्होंने भारतीय टीम में अहम योगदान दिया। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बतायेंगे जो दादा के सहयोग को कभी नहीं भूल सकते हैं।

वीरेंद्र सहवाग
सहवाग टीम में दादा की कप्तानी के समय आये और उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी का नया आयाम कायम किया। वह एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट और वनडे में 7500 बनाये हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होने टेस्ट में तिहरा शतक लगाया।

युवराज सिंह
2011 विश्वकप के हीरो युवराज सिंह को आगे बढ़ाने का श्रेय सौरव गांगुली को जाता है। उन्होंने इसके लिए कई बार सौरव गांगुली का शुक्रिया अदा किया है।

इरफान पठान
महज 20 वर्ष की उम्र में पठान को आईसीसी ने इमर्जिंग प्लेयर 2004 में घोषित किया था। पठान ने टीम इंडिया में लंबे समय तक अहम गेंदबाज की भूमिका निभायी है।

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं। 1998 में सौरव गांगुली ने उन्हें टीम में मौका दिया और उन्होंने कई बार ऐतिहासिक गेंदबाजी की। मौजूदा समय में वह मुंबई टीम का आईपीएल में हिस्सा हैं।

जहीर खान
तकरीबन एक दशक तक भारत की तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालने वाले जहीर खान को भी टीम में सौरव गांगुली ने स्थापित किया था। 2003 और 2011 विश्वकप में भारतीय टीम के अहम गेंदबाज रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications