क्रिकेट के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा
लखनऊ। क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसे आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन तमाम ऐसे रिकॉर्ड जिनके बारे में ना तो कभी आपने सोचा होगा और ना सुना होगा।
आज हम आपको क्रिकेट के ऐसे ही अजीबो-गरीब रिकॉर्ड के बारे में बतायेंगे जिन्हें आपने बमुश्किल कभी सुना होगा। यहां दिलचस्प बात यह है कि ये रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़े हैं।

0/1 के स्कोर पर 18 बार बल्लेबाजी करने आये द्रविड़
मुश्किल के वक्त राहुल द्रविड़ हमेशा दीवार की तरह मजबूत नजर आये। इन 18 मौकों पर द्रविड़ ने अनाआधिकारिक रूप से टेस्ट मैचों में ओपनिंग करते हुए 53.75 के औसत से रन बनाये।

सचिन ने कभी नहीं बनाया 58 और 75 रन का स्कोर
सचिन ने 0 से लेकर 99 रनों के स्कोर में से हर स्कोर को अपने नाम किया। लेकिन क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 782 मैचों में उन्होंने कभी भी 58 और 75 रन का स्कोर नहीं बनाया।

कपिल देव हैं सबसे फिट खिलाड़ी
कपिल देव ने अपने 16 साल के क्रिकेटिंग कैरियर में एक भी मैच घायल होने के चलते स्किप नहीं किया। उन्होने 131 टेस्ट मैच जबकि 225 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 687 विकेट लिये।

बिना एक छक्का मारे बनाये साल में सबसे ज्यादा रन
राहुल द्रविड़ ने 2002 में एक भी छक्का मारे बिना साल में सबसे अधिक 1375 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल उन्होंने 59 के औसत से 5 शतक और पांच अर्धशतक बनाये।

इरफान पठान ने एक भी विश्व कप खेले बिना हासिल किये 173 विकेट
इरफान पठान एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिना कोई विश्वकप खेले 173 विकेट हासिल किये हैं। पठान ने 20 बार एबी डिविलियर्स को आउट किया है। 99.16 के औसत से पठान ने 20 वनडे शतक भी जमाये हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें सुनकर हैरान रह जायेंगे आप..
क्रिकेट से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें सुनकर हैरान रह जायेंगे आप..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications