5 वजहें क्यूं क्रिकेट प्रशंसक महेंद्र सिंह धोनी को पसंद नहीं करते
लखनऊ। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में टीम को लगभग हर वह मुकाम हासिल कराया है जिसे क्रिकेट प्रशंसक चाहते हैं। टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट के हर फॉरमेट में धोनी ने टीम का बखूबी नेतृत्व किया है।
लेकिन तमाम उपलब्धियों के बावजूद जितना उन्हें क्रिकेट प्रशंसकों ने प्यार दिया उतनी ही नफरत भी की है। वह भी ऐसे वक्त जब धोनी ने 2007 में टीम को टी-20 का विश्व कप, 2011 में वनडे का वश्वकप और 2013 में आईसीसी चैंपिंयनशिप की ट्राफी जीती।
क्या सच में धोनी की कप्तानी में नहीं खेल पा रही है टीम इंडिया?
कप्तान धोनी को विदेशी दौरों के दौरान खराब प्रदर्शन के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, यही नहीं टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आज हम आपको तमाम उपलब्धियों के बावजूद धोनी के उन 5 पहलुओं से रूबरू करायेंगे जिसके चलते उन्हें क्रिकेट प्रशंसक नापसंद करत हैं।

वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिखाया टीम के बाहर का रास्ता
धोनी की अगुवाई में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, सौरव गांगुली को टीम से बाहर रखने का उनपर आरोप लगता रहा। द्रविड़ की कप्तानी से हटाकर ही उन्हें टीम की कमान सौंपी गयी थी।

विदेशी जमीन पर खराब प्रदर्शन
अनिल कुंबले से टेस्ट टीम की कमान वापस लेकर धोनी को दी गयी। लेकिन 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया से 4-0, इंग्लैंड से 4-0 और दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम को हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को टीम में दी तरजीह
धोनी पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह देने का आरोप लगता रहा। यही नहीं उनपर अपनी ही पसंद के खिलाड़ियों को बार-बार सीएसके टीम में जगह देने का भी आरोप लगा। युसुफ पठान, सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को टीम में जगह दी गयी है।

नये खिलाड़ियों की बजाए बार-बार फेल हो रहे खिलाड़ियों को मौका दिया
कप्तान धोनी ने रोहित शर्मा को लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद 2012-13 में उन्हें टीम में मौका दिया। यही नहीं रवींद्र जडेजा, आर अश्विन भी इसी लिस्ट में शामिल हैं।

पहले जैसे फिनिशर नहीं रहे अब धोनी
धोनी को शुरु से ही बेहतरीन फिनिशर के रूप में जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से धोनी बेहतरीन मैचों में बेहतरीन फिनिशिंग देने में विफल रहे। कई अहम मैचों में धोनी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे।

जानिए भारतीय खिलाड़ियों के मजेदार निकनेम, कौन है चीकू और कौन है सुल्तान?
जानिए भारतीय खिलाड़ियों के मजेदार निकनेम, कौन है चीकू और कौन है सुल्तान?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications